CPI to launch agitation in Bengal in December targets the Centre

दिसंबर में बंगाल में आंदोलन करेगी भाकपा, एसआईआर को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

कोलकाता। देश के संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों और कानूनों की रक्षा की मांग पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) दिसंबर में बंगाल में आंदोलन करेगी।
पार्टी ने इसके तहत एक दिसंबर को कोलकाता में लोकभवन (राजभवन) अभियान और तीन दिसंबर को उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों के लोगों को साथ लेकर सिलीगुड़ी स्थित उत्तरकन्या अभियान की घोषणा की है।
भाकपा के प्रदेश सचिव स्वपन बनर्जी ने कहा कि देश में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों जैसी आम लोगों की बुनियादी समस्याओं की अनदेखी हो रही है।
कॉरपोरेट हितों, सांप्रदायिक विभाजन और भेदभावपूर्ण नीतियों के जरिए देश के लोकतांत्रिक ढांचे को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। भाजपा शासन में देश की लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है।
बनर्जी ने चुनाव आयोग की भूमिका और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की। इन मुद्दों को लेकर ही राज्यव्यापी आंदोलन का आह्वान किया गया है।
दूसरी ओर, माकपा के प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम ने भूमि सुधार को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के आरोपों को खारिज किया।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि वाममोर्चा सरकार ने ऑपरेशन बर्गा के नाम पर घुसपैठियों को जमीन दी थी।
सलीम ने कहा कि वाममोर्चा सरकार ने बिना मुआवजा दिए जमीन के मालिकों से लेकर भूमिहीन किसानों के बीच जमीन का वितरण किया था। इसका उद्देश्य जाति, धर्म और संप्रदाय से परे समाज के सभी वर्गों की भागीदारी बढ़ाना था।

×
Date : 27 November 2026 Posted By : EDITOR
दिसंबर में बंगाल में आंदोलन करेगी भाकपा, एसआईआर को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows

📰 Generate e-Paper Clip TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows The multi-city initiative will equip travel partners with insights into Royal Caribbean’s global portfolio and emerging opportunities in India’s cruise market. Mumbai:  TIRUN Travel Marketing, India’s pioneering cruise vacation specialist and exclusive representative for Royal Caribbean Group in […]

बेटी के जन्म पर 10 ग्राम सोना देंगे अखिलेश:सपा का घोषणापत्र- युवाओं को हर महीने ₹5000 बेरोजगारी भत्ता, गांवों में 300 यूनिट बिजली फ्री

📰 Generate e-Paper Clip बेटी के जन्म पर 10 ग्राम सोना देंगे अखिलेश:सपा का घोषणापत्र- युवाओं को हर महीने ₹5000 बेरोजगारी भत्ता, गांवों में 300 यूनिट बिजली फ्री – परीक्षा देने वालों छात्रों के लिए मुफ्त परिवहन व्यवस्था होगी -महिलाओं और मुसलमानों के प्रति जघन्य अपराध के प्रति जीरो टालरेंस -पीडीए व गरीब के लिए […]