छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल के पिता 15 दिन के लिए भेजे गए जेल, लेकिन हिरासत में राजसी सत्कार - Update Now News

छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल के पिता 15 दिन के लिए भेजे गए जेल, लेकिन हिरासत में राजसी सत्कार

 

छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल के पिता 15 दिन के लिए भेजे गए जेल, लेकिन हिरासत में राजसी सत्कार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के पिता नंद कुमार बघेल (Nand Kumar Baghel) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी ब्रह्मण समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर हुई थी। नंद कुमार बघेल गिरफ्तारी के बाद अब उनकी एक तस्वीर सामने आ रही है, जिसमें हिरासत के दौरान उनका राजसी सत्कार नजर आ रहा है। इस तस्वीर को देख काफी सवाल उठ रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें नंद कुमार बघेल हिरासत में खाना खाते नजर आ रहे हैं। अब लोग इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि हिरासत में भी उन्हें राजसी सत्कार क्यों मिल रहा है। क्या ये गिरफ्तारी सिर्फ दिखावा है।
नंद कुमार बघेल के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर रायपुर के डीडी नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। रायपुर पुलिस ने उन्हें आगरा से गिरफ्तार किया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद ही माना जा रहा था कि उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। भूपेश बघेल के पिता आखिर गिरफ्तार क्यों हुए, इस बारे में आपको बताते हैं। उन्होंने ब्राह्मणों के बारे में अनाप-शनाप बयान दिया था। इसके बाद भूपेश बघेल ने बीते दिनों ट्वीट किया था कि चाहे मेरे पिता ही क्यों न हों, अगर किसी ने कानून तोड़ा, तो उसे कानून का सामना करना होगा। इसके बाद आज उनके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन सवाल इस पर उठ रहे हैं कि क्या एक मुल्जिम को हिरासत में राजसी सत्कार दिया जाना चाहिए ? कुल मिलाकर हिरासत में भूपेश बघेल के पिता की खाना खाते हुए तस्वीर ये गिरफ्तारी सीएम बघेल के इकबाल को बुलंद दिखाने के लिए की गई है।
बीजेपी पहले ही इस पूरे मामले को भूपेश बघेल का चोंचला बता चुकी है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा था कि भूपेश बघेल महज दिखावे के लिए सबकुछ कर रहे हैं। अब देखना ये है कि अपने पिता को हिरासत में मिले राजसी सत्कार के बारे में भूपेश बघेल कुछ कहते हैं या इस पर चुप्पी साध लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर की बात, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर हुई चर्चा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर की बात, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर हुई चर्चा नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर बात की. पीएम ऑफिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी […]

MP: सांची में समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला को देख अभिभूत हुए ब्रिक्स डेलीगेट्स

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: सांची में समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला को देख अभिभूत हुए ब्रिक्स डेलीगेट्स सांची को बताया शांति और आध्यात्मिकता का अद्भुत केंद्र भोपाल : ब्रिक्स देशों से आये प्रतिनिधि भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला को देखने शनिवार को रायसेन जिले के विश्व धरोहर स्थल सांची […]