indore fake journalist devendra maratha Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश (M.P.) Indore- फर्जी पत्रकार देवेंद्र मराठा के साथ वसूली में शामिल मीडियाकर्मी गिरफ्तार

 

रिमांड पर लिया तो बताया साजिश में संजय और कृष्णा भी शामिल थे

इंदौर। अड़ीबाजी-धमकी के आरोपित देवेंद्र ठानगे उर्फ देवेंद्र मराठा के साथी संजय कुमार को भी भंवरकुआं थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने सिपाही कमलसिंह को 10 हजार रुपये के लिए धमकाया था। पुलिस मामले में कृष्णा नामक युवक की तलाश कर रही है।
भंवरकुआं थाना पुलिस के मुताबिक अयोध्या नगर(नंदानगर) निवासी देवेंद्र पुत्र रमेश मराठा पर कमलसिंह (आरक्षक) की शिकायत पर ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया था। आरोपित ने एक घायल का वीडियो बना कर कमल को धमकाया कि 10 हजार रुपये नहीं दिए तो वायरल कर बदनाम कर दूंगा। आरोपितों ने रुपये न देने पर इंटरनेट मीडिया पर वीडियो भी वायरल कर दिया। मामले में पुलिस ने देवेंद्र को रिमांड पर लिया तो बताया साजिश में संजय और कृष्णा भी शामिल थे। देर रात पुलिस ने संजय को हिरासत में ले लिया।
भाजपा नेता को धमकाने वाले की पहचान
देवेंद्र पर लसूड़िया थाना, विजय नगर,और खजराना थाना में भी केस दर्ज है। खजराना में भाजपा नेता नासिर शाह ने शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बयानों में बताया कि देवेंद्र के साथ उसका साथी रवि रत्नाकर शामिल था। रत्नाकर को लसूड़िया थाना पुलिस एक अन्य ब्लैकमेलिंग के केस में तलाश रही है। एमजी रोड़ स्थित घर पर दबिश भी दी लेकिन वह फरार हो गया। उधर कार्रवाई के बाद कईं अन्य लोगों की शिकायतें भी पहुंचने लगी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग तथा इंडो-जर्मन एग्रीवोल्टाइक परियोजना मिलकर करेंगे काम प्रदेश में एग्री सौर पीवी के विकास में जर्मन कम्पनी जीआईजेड करेगी सहयोग भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा […]

The Park Indore : द पार्क इंदौर में “पैन एशियन सिग्नेचर” लाइव काउंटर्स का आयोजन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱The Park Indore : द पार्क इंदौर में “पैन एशियन सिग्नेचर” लाइव काउंटर्स का आयोजन • 12 से 21 जून तक एशियाई व्यंजनों की खास पेशकश, लाइव काउंटर्स होंगे आकर्षण इंदौर : अगर एक ही शाम में थाईलैंड की ताज़गी, वियतनाम की सादगी, चीन के पारंपरिक स्वाद और जापानी व्यंजनों […]