Indore Marriott Hotel - इंदौर मैरियट होटल के क्रिसमस सेलिब्रेशन की शुरुआत - Update Now News

Indore Marriott Hotel – इंदौर मैरियट होटल के क्रिसमस सेलिब्रेशन की शुरुआत

 

17 दिसंबर 2021 को शाम करीब 7 बजे ट्री लाइटिंग सेरेमनी के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की शुरुआत

इंदौर : आपके अपने इंदौर मेरियट होटल में क्रिसमस सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। 17 दिसंबर 2021 को शाम करीब 7 बजे ट्री लाइटिंग सेरेमनी के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की शुरुआत की गई। नए साल तक चलने वाले इस सेलिब्रेशन में हर दिन- हर शाम मेहमानों के लिए कुछ खास होगा। समय का उपयोग करते हुए इंदौर मैरियट होटल क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहा हैl क्रिसमस ट्री को रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाया गया है साथ ही लॉबी में क्रिसमस विलेज बनाया गया है और पूरी तरह से लॉबी को सजाया गया है जो सभी आगंतुक को आकर्षित करेगाl
दिसंबर का महीना यूं भी ‘विंटर हॉलीडे फेस्टिवल मंथ” के रूप में जाना जाता है। इस मौके पर शहर भर में काफी रौनक होती है और लोगों को इसका इंतजार होता है। इस बात को ध्यान में रखकर इंदौर मैरियट होटल हर बार अपने मेहमानों के लिए कुछ खास, कुछ नया करता है, जो मेहमानों के बीच हमेशा के लिए यादगार बन जाता है। इस बार भी पूरे फेस्टिवल सीजन में ऐसा ही कुछ होगा।
क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर इंदौर मैरियट होटल के डायरेक्टर ऑफ़ सेल्स एंड मार्केटिंग दिग्विजय सिंह, ने कहा कि ‘हर वर्ष की तरह इस बार भी इंदौर मैरियट होटल में सांता क्लॉज के आगमन और सजावट के साथ क्रिसमस का स्वागत किया गया है l सांता होटल के अलग-अलग हिस्सों में गिफ्ट्स बांटेंगे वही 24 दिसम्बर को क्रिसमस डिनर होगा और 25 दिसंबर क्रिसमस ब्रंच का भी आयोजन किया गया है l पुरे दिसम्बर महीने में फेस्टिव गूडिज इंदौर बेकिंग कंपनी (आईबीसी) पर उपलब्ध रहेंगेl हमें उम्मीद है कि हमारा यह प्रयास रंग लाएगा और इंदौर मैरियट होटल का सेलिब्रेशन आप सभी के लिए यादगार रहेगा।

अधिक जानकारी के लिए www.marriott.com देखें इंदौर मैरियट होटल से आप फेसबुक और इन्स्टाग्राम पर @marriottidr के जरिए जुड़े रह सकते हैं l

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक इंदौर : इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 में दूसरे दिन मैदान पर रोमांच अपने पूरे रंग में नजर आया। द एमराल्ड […]

इंदौर प्रेस क्लब में कलम की शक्ति का सम्मान, 71 महिला पत्रकार हुईं सम्मानित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर प्रेस क्लब में कलम की शक्ति का सम्मान, 71 महिला पत्रकार हुईं सम्मानित इंदौर प्रेस क्लब में शक्ति गौरव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की 71 महिला पत्रकारों को उनके साहस, निष्पक्षता और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया […]