Indore: इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगा T-20 मैच, भारत vs वेस्ट इंडीज
Indore : इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगा T-20 मैच, भारत vs वेस्ट इंडीज
इंदौर : इंदौर के होलकर स्टेडियम में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने गुरुवार को आगामी 2026-27 के घरेलू अंतरराष्ट्रीय सत्र के लिए आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस नए शेड्यूल के मुताबिक, 11 अक्टूबर को इंदौर के मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबला खेला जाएगा।
भारतीय क्रिकेट के आगामी घरेलू सीजन में प्रशंसकों को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। इस दौरान कुल चार अंतरराष्ट्रीय टीमें भारत का दौरा करेंगी, जिनमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। ये टीमें भारत में आकर अलग-अलग फॉर्मेट की सीरीज खेलेंगी। बीसीसीआई की योजना के अनुसार, इस पूरे सीजन में देश के 17 विभिन्न शहरों में कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन किया जाना तय हुआ है।
वेस्टइंडीज दौरे का कार्यक्रम
सीजन का आगाज वेस्टइंडीज के भारत आगमन के साथ होगा। कैरेबियाई टीम का यह दौरा 27 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। दौरे की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज आयोजित की जाएगी, जिसके बाद पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के मुकाबले तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियमों में आयोजित होंगे, जबकि टी-20 सीरीज के मैच लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे।
Series – West Indies in India, 5 T20I Series, 2026 🏏
Match – भारत vs वेस्ट इंडीज, तीसरा T-20, होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर, 11 October 2026
Date – Sun 11 October, 19:00 IST
Place – #HolkarStadium होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर #Indore
