कृषि क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और चिली की सरकार के बीच समझौता - Update Now News

कृषि क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और चिली की सरकार के बीच समझौता

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग के लिए भारत और चिली की सरकार के बीच समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार के मुताबिक यह समझौता, कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग प्रदान करता है। इसमें सहयोग के जो मुख्य क्षेत्र परिकल्पित हैं उनमें आधुनिक कृषि के विकास के लिए कृषि नीतियां है। जैविक उत्पादों के द्विपक्षीय व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए जैविक कृषि, दोनों देशों में जैविक उत्पादन को विकसित करने की नीतियों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना भी समझौते का हिस्सा है। इसके अलावा भारत और चिली के बीच हुआ यह समझौता सुनिश्चित करेगा कि विज्ञान और नवाचार के जरिए साझेदारियों के अवसर तलाशने जाएं ताकि भारतीय संस्थानों और चिली के संस्थानों के बीच कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया जा सके, और एक जैसी चुनौतियों का सामना करने के लिए सहयोग किया जाए। इस एमओयू के तहत, चिली-भारत कृषि कार्यसमूह का गठन किया जाएगा जो इस एमओयू के कार्यान्वयन के पर्यवेक्षण, समीक्षा और आकलन के साथ-साथ लगातार संचार व समन्वय स्थापित करने के लिए जिम्मेदार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राष्ट्रपति भवन के ब्रेकफास्ट में इंदौरी पोहा देख खुश हुए सांसद शंकर लालवानी, अन्य सांसदों ने भी की इंदौर के पोहे की तारीफ़

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति भवन के ब्रेकफास्ट में इंदौरी पोहा देख खुश हुए सांसद शंकर लालवानी, अन्य सांसदों ने भी की इंदौर के पोहे की तारीफ़ Indore: इंदौर के सांसद शंकर लालवानी शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित ब्रेकफास्ट कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में देश के चुनिंदा सांसदों को राष्ट्रपति द्रौपदी […]

कृषक कल्याण वर्ष में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और कृषक कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने का करें कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कृषक कल्याण वर्ष में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और कृषक कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने का करें कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रत्येक विधानसभा में आयोजित होंगे कृषि सम्मेलन विधानसभावार कृषि सम्मेलन के लिए कृषि विभाग देगा 5 लाख रुपए लघु कृषकों को उन्नत खेती के लिए […]