All journalists should do their work honestly opposition parties BJP

विपक्षी दलों से डरे बिना सभी पत्रकार ईमानदारी से करें अपना काम : भाजपा

 

नई दिल्ली। भाजपा ने मीडिया संस्थानों और अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित सभी पत्रकारों से आग्रह किया है कि वे ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विपक्षी दलों द्वारा किए गए बहिष्कार की विकृत सोच का विरोध और निकृष्ट सोच का बहिष्कार करें। भाजपा ने आधिकारिक तौर पर एक बयान जारी कर कहा है कि सभी पत्रकार साथी घमंडिया गठबंधन के दलों की ऐसी तानाशाही मानसिकता के आगे बिलकुल न डरते हुए बिना डर और पक्षपात के उच्च भारतीय मूल्यों का पालन करते हुए ऐसी निकृष्ट सोच का बहिष्कार करें। विपक्षी दलों के ‘आईएनडीआईए’ गठबंधन द्वारा देश के विभिन्न टीवी चैनल्स के 14 एंकर्स के कार्यक्रम का बहिष्कार करने के फैसले पर भाजपा की तरफ से आधिकारिक बयान जारी करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा, “घमंडिया गठबंधन में शामिल आई.एन.डी.आई. एलायंस के दलों द्वारा पत्रकारों के बहिष्कार और उन्हें धमकाने का लिया गया निर्णय घोर निंदनीय और भर्त्सनीय है। घमंडिया गठबंधन में शामिल दलों ने ऐसा निर्णय लेकर अपनी दमनकारी, तानाशाही और नकारात्मक सोच को ही प्रदर्शित किया है। भारतीय जनता पार्टी आई.एन.डी.आई. एलायंस के इस दुर्भाग्यपूर्ण कदम की घनघोर निंदा करती है।” बयान में आगे कहा गया है, “भाजपा ऐसी विकृत सोच का घोर विरोध करती है जो विचारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को रोके। घमंडिया गठबंधन में शामिल दलों द्वारा पत्रकारों के बहिष्कार का धृष्टता से एलान उनकी इमरजेंसी वाली सोच को ही दर्शाता है। हम सब जानते हैं कि अतीत में भी इसी तरह से आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया का गला घोंटा गया था। आज भी घमंडिया गठबंधन के दल उसी अराजकवादी और इमरजेंसी वाली सोच के तहत काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का Prime Video India Unveils Huge Slate & Targets Global Viewers With Local Originals Prime Video India today unveiled a massive slate of original TV shows, feature films and licensed content, as leading international […]

चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को चुनाव आयोग की कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है। सीएम ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बंगाल को निशाना बनाकर अभूतपूर्व और चिंताजनक कदम उठा […]