Alstom भारत में लगातार तीसरी बार बनी ‘टॉप एम्प्लॉयर’ कंपनी - Update Now News

Alstom भारत में लगातार तीसरी बार बनी ‘टॉप एम्प्लॉयर’ कंपनी

 

Mumbai: दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक यानी भारत में स्मार्ट और सस्टेनेबल मोबिलिटी क्षेत्र से संबंधित वैश्विक दिग्गज कंपनी लगातार तीसरी बार ‘शीर्ष नियोक्ता’ (टॉप एम्प्लॉयर) का खिताब अपने नाम करने में कामयाब हुई है। इतना ही नहीं बल्कि इस ग्लोबल मोबिलिटी सेवा प्रदाता ने पहली बार दुनिया भर के 22 देशों में सर्टिफिकेट हासिल करते हुए ‘ग्लोबल टॉप एम्प्लॉयर 2023’ (Global Top Employer 2023) के रूप में भी मान्यता हासिल की है। आपको बता दें साल 2022 में Alstom को 14 देशों से ही सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ था। असल में ये रैंकिंग टॉप एम्प्लॉयर्स इंस्टीट्यूट (Top Employers Institute) के द्वारा जारी की गई। Alstom का कहना है कि यह लोगों के बेहतर व्यवहार के जरिए कार्यस्थलों पर अच्छे माहौल को बनाए रखने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इतना ही नहीं, बल्कि कंपनी के दावे के मुताबिक, भारत के भारी इंजीनियरिंग और मोबिलिटी क्षेत्र में वह एकमात्र ऐसी संस्था बनकर उभरी है, जिसे एक बार फिर ‘टॉप एम्प्लॉयर’ के रूप में मान्यता दी गई है। जब बीतें कुछ सालों से कंपनियाँ अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर रही हैं, ऐसे वक्त में भारत में Alstom के फुल-टाइम कर्मचारियों की संख्या साल 2016 में लगभग 2,000 से बढ़कर वर्तमान में 10,500 से अधिक हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

आरबीआई ने AU SFB के यूनिवर्सल बैंक ट्रांज़िशन की ओर बढ़ने के लिए NOFHC मानकों में ढील दी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आरबीआई ने AU SFB के यूनिवर्सल बैंक ट्रांज़िशन की ओर बढ़ने के लिए NOFHC मानकों में ढील दी AU स्मॉल फ़ाइनेंस बैंक के यूनिवर्सल बैंक में परिवर्तन हेतु भारतीय रिज़र्व बैंक की इन-प्रिंसिपल मंजूरी पर अद्यतन मुंबई : AU स्मॉल फ़ाइनेंस बैंक (AU SFB) ने 7 मार्च को किए गए […]