Another strong performance from golden boy Neeraj Chopra

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा का एक और दमदार प्रदर्शन, ज्यूरिख डायमंड लीग में फेंका इतने मीटर का भाला

 

UNN: भारत के स्टार एथलीट गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा एक बार फिर एक्शन में नजर आए। गुरुवार को ज्यूरिख डायमंड लीग में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। वह इस प्रतियोगिता में 85.71 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। नए वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा ने 80.79 मीटर के थ्रो के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत की। कोई भी अन्य एथलीट पहले राउंड में उनसे आगे नहीं निकल पाया। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता जैकब वाडलेज्च ने इस राउंड में फाउल किया। जबकि पूर्व विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स 78.78 मीटर का ही थ्रो कर पाए। हालांकि नीरज के लिए दूसरा राउंड सही नहीं रहा। उन्होंने इस राउंड में फाउल किया। जबकि विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता जैकब वाडलेज्च ने 83.46 मीटर के थ्रो के साथ बढ़त बना ली। इस राउंड में जर्मनी के जूलियन वेबर ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाई। उन्होंने 84.75 मीटर थ्रो के साथ वाडलेज्च को पीछे छोड़ दिया। तीसरे राउंड में एक बार फिर नीरज मात खा गए। उन्होंने एक और फाउल कर दिया। हालांकि वाडलेज्च ने 83.46 मीटर के अपने पिछले प्रयास में सुधार नहीं किया। वह केवल 80.04 मीटर का ही थ्रो कर पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026, RR vs RCB : राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026, RR vs RCB : राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने दिलाई एकतरफा जीत Mumbai: RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम करने के साथ इस सीजन में […]

KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 15वें मुकाबले में तीन विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 15वें मुकाबले में तीन विकेट से हराया LSG की रोमांचक जीत: 21 साल के मुकुल चौधरी बने KKR के खिलाफ हीरो UNN: कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए। […]