Anubhav Singh Bassi Indore

Madhya Pradesh – अनुभव सिंह बस्सी के नाम रही इंदौर (Indore) की शाम

 

अनुभव सिंह बस्सी के नाम रही इंदौर #Indore की शाम

– बस्सी ने खूब हंसाया इंदौरी लोगों को
– युवाओं ने भी जबरदस्त क्रेज दिखाया

इंदौर । देश के मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन में से एक अनुभव सिंह बस्सी ने शनिवार को इंदौर की दोपहर और शाम में चार चांद लगा दिए। अनुभव सिंह बस्सी के ‘बस कर बस्सी’ के शनिवार को रविंद्र नाट्य ग्रह में 2 शो हुए, जो हाउसफुल रहे। कई युवाओं को बस्सी के इस शो के टिकट नहीं मिले। बस्सी ने भी इस दो शो में युवाओं को खूब हंसाया। एक ओपन माइक इवेंट से अपनी स्टैंड अप कॉमेडी की शुरुआत करने वाले बस्सी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है, इसी लिए इंदौरियों ने भी उनके लिए अपना प्यार कुछ इस तरह दिखाया कि एक शो में 800 से ज्यादा लोग शामिल हुए। बस्सी ने भी अपने शो में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। कॉमेडी शो में बस्सी ने अपने चुटकुले और बातों से लोगों को जमकर गुदगुदाया और कई गंभीर मुद्दों को भी इस दौरान हंसी मजाक में उठाया। बस्सी के साथ भोपाल के हसीब खान और इंदौर के अंश भावसार ने भी इंदौरियों को खूब गुदगुदाया। उल्लेखनीय है कि बस्सी अपने अलग अंदाज और ‘बड्डी, आपके फादर आए हैं !’ कहने के अंदाज के लिए मशहूर है। इंदौर में बस्सी का यह शो बिट्स ऑफ़ मिसचीफ के सौजन्य से हुआ। बस्सी न केवल देश, बल्कि विदेश के भी कई शहरों में अपने कॉमेडी का जलवा बिखेर चुके हैं। यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया माध्यम पर भी बस्सी काफी मशहूर और युवाओं के बीच पॉपुलर है। शो के बाद कई युवाओं ने बस्सी के साथ सेल्फी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP-UP: एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP-UP: एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश साझा विरासत के साथ बढ़ रहे हैं आगे दृढ़ संकल्प और सतत् प्रयासों से मध्यप्रदेश हुआ नक्सल मुक्त विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के मध्य हुआ एमओयू […]

Madhya Pradesh: उज्जैन में 3 से 5 अप्रैल को होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम”

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: उज्जैन में 3 से 5 अप्रैल को होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम” प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान पर होगा वैश्विक मंथन मुख्यमंत्री डॉ. यादव सम्मेलन में होंगे शामिल भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 3 अप्रैल को उज्जैन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन […]