Anurag Thakur canceled China tour

अनुराग ठाकुर ने रद्द किया चीन का दौरा

 

नई दिल्ली : केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अरुणाचल प्रदेश की तीन भारतीय वुशू खिलाड़ियों को वीजा देने से इनकार करने के चीन के फैसले के विरोध में शुक्रवार को एशियाई खेलों के लिए हांगझू की अपनी आगामी यात्रा रद्द करने का फैसला किया। चीन द्वारा महिला खिलाड़ियों न्येमान वांगसु, ओनिलु तेगा और मेपुंग लाम्गु को मान्यता देने से इनकार कर दिया गया है, जो शनिवार को हांगझू में शुरू हो रहे एशियाई खेलों के लिए वीजा के रूप में भी काम करता है। खेल मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, ‘‘केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एशियाई खेलों के लिए चीन का दौरा रद्द कर दिया, क्योंकि भारत ने हांगझू में 19वें एशियाई खेलों में अरुणाचल प्रदेश की भारतीय खिलाड़ियों को मान्यता और प्रवेश से वंचित करके उनके खिलाफ चीन के लक्षित और जानबूझकर भेदभाव का कड़ा विरोध किया।” चीन अरुणाचल प्रदेश पर अक्सर अपना दावा जताता रहता है। खेल मंत्रालय के बयान में कहा गया, ‘‘भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर इस तथ्य को रेखांकित किया है कि हमारे निरंतर और एकसमान रुख के साथ भारत दृढ़ता से मूल वास या जातीयता के आधार पर भारतीय नागरिकों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार को खारिज करता है। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और रहेगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]