Attack on the soul of India will be punished: PM Modi

भारत की आत्मा पर हमला, सोचा नहीं होगा ऐसी सजा मिलेगी: PM मोदी

भारत की आत्मा पर हमला, सोचा नहीं होगा ऐसी सजा मिलेगी: पीएम मोदी

मधुबनी की रैली में लगे- पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

मधुबनी । पहलगाम आतंकी हमले के बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मधुबनी जिले के झंझारपुर में अपनी पहली सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी के मंच पर आते ही रैली स्थल पर मौजूद लोगों ने जोरदार नारों से आतंकवाद के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
पीएम मोदी ने रैली की शुरुआत से पहले पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए सभी लोगों से दो मिनट का मौन रखने की अपील की। उन्होंने कहा, “यह हमला केवल हमारे निहत्थे पर्यटकों पर नहीं था, बल्कि यह भारत की आत्मा पर हुआ दुस्साहसी वार था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जिन्होंने यह हमला किया है, उन्हें उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। अब आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है।”
इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी आतंकी घटना की तीखी आलोचना की और मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा, हम पहलगाम हमले की निंदा करते हैं, पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट है।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में भाग लेकर मधुबनी में विकास कार्यों का शुभारंभ किया। सीएम नीतीश कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। पहलगाम आतंकी हमले के कारण कार्यक्रम को सदागी से मनाया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री सहित किसी भी गेस्ट का स्वागत और सम्मान नहीं किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने मधुबनी में करीब 13,500 करोड़ की लागत वाली कई बुनियादी और कल्याणकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सबसे पहले पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इतना ही नहीं रैली में आए हजारों लोगों से कुछ पल का मौन रखने कहा। पीएम मोदी ने कहा, मैं अपनी बात प्रारंभ करने से पहले आपसे प्रार्थना करना चाहता हूं कि आप जहां हैं, वहीं पर बैठकर 22 तारीख को जिन परिवार जनों को हमने खोया है, उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कुछ पल मौन रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

19 साल बाद भारत लौटेंगी शकीरा, मुंबई-दिल्ली में होगा लाइव कॉन्सर्ट, फैंस उत्साहित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱19 साल बाद भारत लौटेंगी शकीरा, मुंबई-दिल्ली में होगा लाइव कॉन्सर्ट, फैंस उत्साहित मुंबई । करीब दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा एक बार फिर भारत में लाइव परफॉर्म करने जा रही हैं। 19 साल बाद उनकी वापसी को लेकर देशभर के म्यूजिक लवर्स में […]

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को किया रद्द, भारत पर लगा 18% रेसिप्रोकल टैरिफ भी अब अवैध

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को किया रद्द, भारत पर लगा 18% रेसिप्रोकल टैरिफ भी अब अवैध वाशिंगटन । अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया […]