Bangladesh beat India by 6 runs

Asia Cup-2023 – बांग्लादेश ने भारत को 6 रन से हराया

 

एशिया कप में 2012 के बाद इंडिया से जीते, मुश्तफिजुर ने पलटा पासा

कोलंबो : टीम इंडिया को एशिया कप-2023 के आखिरी सुपर-4 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम को टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी बांग्लादेश ने आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में 6 रन से हराया। बांग्लादेशी टीम ने इस टूर्नामेंट में भारत पर 2012 के बाद जीत हासिल की है। यह भारत की टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में पहली हार है, हालांकि इस मैच की हार-जीत से टूर्नामेंट पर फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि भारतीय टीम पहले ही फाइनल में एंट्री कर चुकी है। अब 17 सितंबर को टीम का सामना डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका से होगा। भारत-बांग्लादेश के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था। भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 265 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में 259 रन पर ऑलआउट हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न नॉर्थ जोन विजेता घोषित, साउथ जोन रहा उपविजेता इंदौर : डेफ प्लेयर्स के लिए इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) द्वारा आयोजित 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन इंदौर में […]

इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sanatan Premier League in Indore : इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन इंदौर: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित सनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल) का भव्य समापन उत्साह, ऊर्जा और सांस्कृतिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। क्रिकेट, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के इस अनूठे आयोजन को […]