Bank of Baroda receives Rajbhasha Kirti Award

बैंक ऑफ़ बड़ौदा को मिला लगातार तीसरी बार राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

 

बैंक ऑफ़ बड़ौदा को मिला लगातार तीसरी बार राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

मुंबई – बैंक को राजभाषा के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए भारत सरकार की ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-2024 के लिए ‘प्रथम पुरस्कार’ प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार भारत मंडपम, नई दिल्ली में दिनांक 14 सितंबर, 2024 को आयोजित हिंदी दिवस समारोह एवं चतुर्थ अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी के कर कमलों से बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री देबदत्त चांद ने प्राप्त किया। गौरतलब ऑफ़ बड़ौदाहै कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा को राष्‍ट्रीयकृत बैंकों की श्रेणी में लगातार तीसरी बार राजभाषा कीर्ति पुरस्कार प्राप्त हुआ है जिसमें दो वर्ष ‘प्रथम पुरस्कार’ तथा एक वर्ष ‘द्वितीय पुरस्कार’ शामिल है।
बैंक को प्राप्त यह पुरस्कार बैंक के उन करोड़ों ग्राहकों के प्रति बैंक की संवेदनशीलता का भी परिचायक है जो हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषाओं में व्यवहार करते हैं एवं अपनी भाषाओं में बैंकिंग सेवा प्राप्त करने में सहूलियत महसूस करते हैं। बैंक अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप ‘बॉब वर्ल्‍ड’ के माध्‍यम से हिंदी सहित अन्‍य भारतीय भाषाओं में बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसके साथ ही बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए हिंदी सहित भारतीय भाषाओं में ट्रांजेक्‍शन संबंधी एसएमएस की सुविधा की उपलब्‍धता भी सुनिश्चित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बीएमडब्ल्यू मोटोरॉड ने लॉन्च किया बाइक राइडर्स के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बीएमडब्ल्यू मोटोरॉड ने लॉन्च किया बाइक राइडर्स के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम नई दिल्ली । भारत में अपने एडवेंचर बाइक राइडर्स के लिए बीएमडब्ल्यू मोटोरॉड ने जीएस एक्सपीरियेंस 2026 राइडर ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है। इस सालाना कार्यक्रम को देश के उत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत के नौ प्रमुख […]

PNGSरेवा डायमंड ज्वेलरी लांच कर रही आईपीओ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PNGSरेवा डायमंड ज्वेलरी लांच कर रही आईपीओ नई दिल्ली । पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी 24 से 26 फरवरी 2026 तक अपना आईपीओ लेकर आ रही है। यह 380 करोड़ रुपये का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसमें ओएफएस नहीं है। प्री-इश्यू शेयर 2,18,66,400 हैं और फेस वैल्यू 10 है। […]