Big meeting of BJP regarding Madhya Pradesh elections

मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक, जेपी नड्डा, अमित शाह, शिवराज और अन्य नेता मौजूद

 

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य प्रदेश दौरे और उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर विचार करने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। जेपी नड्डा के आवास पर चल रही इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, मध्य प्रदेश के प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित मध्य प्रदेश चुनाव की तैयारियों से जुड़े पार्टी के अन्य दिग्गज नेता में मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक, नड्डा के आवास पर चल रही इस बैठक में मध्य प्रदेश में चल रही पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा की समीक्षा की जाएगी और इसके साथ ही राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी सागर, ओंकारेश्वर और भोपाल दौरे के कार्यक्रम एवं तैयारियों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]