Big meeting of RSS to be held in Pune before Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव से पहले पुणे में होगी RSS की बड़ी बैठक : 36 संगठनों के नेता होंगे शामिल

 

नई दिल्ली । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित होने जा रही है। संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक की शुरुआत 14 सितंबर को होगी और समापन 16 सितंबर को होगा।
अगले वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से कुछ ही महीने पहले पुणे में होने जा रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इस बड़ी बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के नेतृत्व में होने जा रही बैठक में भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित आरएसएस से जुड़े संघ के सभी 36 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होकर अपने-अपने संगठन के कामकाज की रिपोर्ट देंगे और साथ ही भविष्य की रणनीति पर चर्चा भी करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बैठक को लेकर बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली अखिल भारतीय समन्वय बैठक इस वर्ष महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित होने जा रही है। तीन दिवसीय यह समन्वय बैठक 14, 15 और 16 सितंबर 2023 को होगी। यह अखिल भारतीय स्तर की व्यापक समन्वय बैठक वर्ष में एक बार आयोजित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

T20 World Cup: T-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार:साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T20 World Cup: T-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार:साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया स्पोर्ट्स डेस्क : वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। रविवार को उसे साउथ अफ्रीका ने तीसरे सुपर-8 मैच में 76 रन के […]

MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिक्षा, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर मजबूत कदम महूगांव को विकास की सौगात: 85 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, 100 बिस्तर अस्पताल की घोषणा भगोरिया राष्ट्रीय पर्व का निर्णय और संतुलित विकास […]