तिहाड़ जेल में क्रूरता - अस्पताल में भर्ती कैदी ने लगाया कुकर्म और प्रताड़ना का आरोप - Update Now News

तिहाड़ जेल में क्रूरता – अस्पताल में भर्ती कैदी ने लगाया कुकर्म और प्रताड़ना का आरोप

 

नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में तिहाड़ जेल के एक अंडरट्रायल कैदी पर जेल नंबर 7 के अंदर साथी कैदियों ने कथित तौर पर हमला किया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि साथी कैदियों ने उसका कुकर्म भी किया। पीड़ित का आरोप है कि जेल प्रशासन शुरू से ही मामले को दबाने की कोशिश कर रहा था और उसके परिवार वालों को उससे मिलने नहीं दिया। सूत्रों के मुताबिक, उसकी हालत जब ज्यादा खराब हुई तो उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए कैदी को लेडी हाडिर्ंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अब पीड़ित के परिजनों ने इस संबंध में हरि नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एक व्यक्ति ने कहा कि मेरे भतीजे को 8 दिसंबर को द्वारका अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। उसे तिहाड़ जेल में जेल नंबर 7 में रखा गया था। वह मुझसे मिलना चाहता था लेकिन जेल अधिकारियों ने हमें उससे मिलने नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]