Canada is promoting terrorism Foreign Minister Jaishankar

आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा कनाडा, यह उनकी सियासी कमज़ोरी- विदेशमंत्री एस. जयशंकर

 

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खालिस्तानी आतंकवाद को लेकर कनाडा को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने कनाडा पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. विदेश मंत्री ने कहा, “आतंकवाद को बढ़ावा देना कनाडा की सियासी कमजोरी है.” NDTV के साथ खास इंटरव्यू में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ये बातें कही. उन्होंने बुधवार को कहा, “जब कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो भारत में PM नरेंद्र मोदी से मिले, तो उन्होंने खालिस्तानी समर्थकों और अलगाववादियों को लेकर विस्तार से बात नहीं बताई. कनाडा ने भारत पर संगीन आरोप तो लगाए, लेकिन उसके एक भी सबूत नहीं दिए.”
कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारत को जिम्मेदार बताया था. इसके बाद से ही दोनों देशों के रिश्तों में तनाव है. आतंकी निज्जर की हत्या 18 जून 2023 को कनाडा में हुई थी. इसके बाद सितंबर में PM ट्रूडो ने भारत पर इसका आरोप लगाया था. उनकी सरकार ने भारत के एक सीनियर डिप्लोमैट को देश से निकाल दिया था. इसके बाद से भारत-कनाडा के बीच विवाद बढ़ता चला गया. हालांकि, बाद में ट्रूडो ने खुद कई बार भारत से रिश्ते बनाए रखने की बात कही थी.
भारत ने कनाडा के आरोपों के खिलाफ एक्शन लेते हुए वहां के लोगों के लिए वीजा सेवाएं भी सस्पेंड कर दी थीं. साथ ही भारत से 41 कनाडाई डिप्लोमैट्स को भी हटा दिया गया था. हालांकि, बाद में डिप्लोमैटिक लेवल पर कई बातचीत हुई और कुछ महीनों बाद वीजा सेवाएं वापस से शुरू कर दी गई थीं.
हमारे लोकतंत्र पर सवाल उठाने वाले अपने गिरेबां में झांकें
विदेश मंत्री ने कहा, “भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाने वाले सच से दूर हैं. हमारे लोकतंत्र पर सवाल उठाने वाले देश पहले अपने गिरेबां में झांक कर देखें. भारत पर सवाल उठाएंगे, तो भारत भी आपको जवाब देगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]