Dr. Yadav wished the people of the state on Ganesh Utsav

MP: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश उत्सव की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश उत्सव की शुभकामनाएं

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री गणेश चतुर्थी पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री सिद्धि विनायक से प्रदेश के नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामना की कि गजानन की कृपा से सभी नागरिक सुखमय और आनंद पूर्वक जीवन बिताएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गणेश प्रतिमाओं के निर्माण और झांकियों की साज-सज्जा में स्वदेशी के उपयोग की अपेक्षा भी नागरिकों से की है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष श्री गणेश उत्सव में स्वदेशी के उपयोग पर जोर दिया गया है। इस दिशा में सामाजिक स्तर पर भी जागृति देखी जा रही है।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की है। राज्यपाल श्री पटेल ने शुभकामना संदेश में कहा है कि गणेश चतुर्थी का पर्व सामाजिक एकता, सौहार्द्र और लोक संस्कृति के संवर्धन का विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता बुद्धि, विवेक, समृद्धि और सौभाग्य के अधिष्ठाता देव भगवान श्री गणेश की पूजा, आराधना का उत्सव है। श्रद्धा, विश्वास और उत्साह का प्रतीक है। गणेश चतुर्थी का उत्सव हम सबको ज्ञान, संयम और सकारात्मक दृष्टिकोण से सभी चुनौतियों पर विजय प्राप्त करने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]