UP को अंधकार से निकालकर विकास की ऊंचाइयों की तरफ लेकर जा रहे: मुख्यमंत्री योगी - Update Now News

UP को अंधकार से निकालकर विकास की ऊंचाइयों की तरफ लेकर जा रहे: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। यूपी के 74वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि हम उत्तर प्रदेश को अंधकार से निकालकर विकास की ऊंचाइयों की तरफ लेकर जा रहे हैं। सीएम योगी ने मंगलवार को अवध शिल्प ग्राम में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस के कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद, मत और मजहब की विभाजनकारी रेखाओं ने उत्तर प्रदेश की अपूर्णीय क्षति की है। इन विकृतियों को सर्वथा के लिए समाप्त करके हमें राज्य को देश के समृद्ध राज्यों के श्रेणी में लाना होगा। इसके लिए हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना एक भारत श्रेष्ठ भारत के साथ जुड़ना होगा। साथ ही विभाजनकारी ताकतों को बेनकाब करते हुए भ्रष्टाचार पर जोरदार प्रहार करना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने भारत की वैदिक परंपरा से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया है। देश के प्रथम स्वन्त्रता संग्राम का केंद्र बिंदु उत्तर प्रदेश बना था। बैरकपुर में मंगल पांडेय ने क्रांति का उदघोष किया था, जो झांसी से रानी लक्ष्मीबाई, गोरखपुर से बन्धु सिंह, मेरठ से धन सिंह कोतवाल के नेतृत्व में आगे बढ़ा। चौरी चौरा की घटना और काकोरी का ट्रेन एक्शन इसी प्रदेश में हुआ था। यह भूमि स्वधीनता संग्राम सेनानियों और अनगिनत बलिदानियों की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता नई दिल्ली। भारत में गहराते रसोई गैस संकट के बीच एक बड़ी और राहत भरी कूटनीतिक जीत सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत […]

सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत लद्दाख में जारी गतिरोध खत्म करने की दिशा में उठाया कदम नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगाया गया नेशनल सिक्यूरिटी एक्ट (एनएसए) हटाने का फैसला लिया है। गृह […]