अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद आई बाढ़, 13 की मौत, कई लापता - Update Now News

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद आई बाढ़, 13 की मौत, कई लापता

श्रीनगर। अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम को बादल फटने से कम से कम 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, पांच अन्य घायल हो गए और कई यात्री लापता हैं। गुफा के पास बादल फटने की घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई। बादल फटने से आई अचानक आई बाढ़ में कम से कम तीन लंगर (सामुदायिक रसोई) और 25 यात्री तंबू बह गए। बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे, कुछ ने हेलीकॉप्टर सेवाओं का उपयोग किया। बचाव अभियान अभी भी जारी है और अधिकारी आपदा से हुए नुकसान या हताहतों का सही पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि विभिन्न एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान जारी है, स्थिति नियंत्रण में है और घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि बादल फटने के बाद, ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के बाद गुफा के ऊपर/किनारों के पास पानी बढ़ गया। इससे पहले शुक्रवार को महत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन और कई स्थानों पर बारिश और कीचड़ के कारण अवरुद्ध हो गया था, जिससे तीर्थयात्रियों का कश्मीर घाटी में दो आधार शिविरों (बेस कैंप) तक जाना प्रभावित हुआ था। कोविड महामारी के कारण पिछले दो साल तक यात्रा नहीं हो सकी थी और अब 30 जून को यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। तब से अभी तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने तीर्थयात्रा पूरी कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]