Commercial LPG Cylinders Become ₹42 More Expensive; Prices

व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर 42 रुपए महंगा, 5 किलो वाले के भी बढ़े भाव

व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर 42 रुपए महंगा, 5 किलो वाले के भी बढ़े भाव

– 1 जून से लागू हुई नई दरें, दिल्ली में 3,113.50 रुपए पहुंचा दाम

नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने 1 जून से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है। 19 किलोग्राम वाले इन सिलेंडरों के दाम दिल्ली में 42 रुपये बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गए हैं, जिससे रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायों पर लागत का बोझ बढ़ेगा। हालांकि, आम घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव न होने से राहत मिली है। नई दरों के अनुसार दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 3,113.50 रुपये हो गई है, जो पहले 3,071.50 रुपये थी। इसी तरह कोलकाता में भी इसकी कीमत में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह 3,255.50 रुपये पर पहुंच गया है। इंडियन ऑयल के साथ भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम भी आमतौर पर एक साथ दरों में बदलाव करते हैं। इसके अलावा 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलेंडर की कीमत भी 11 रुपये बढ़कर दिल्ली में 821.50 रुपये हो गई है। इस बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश की ईंधन सुरक्षा को मजबूत करने की बात कही है। इस बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार देश की ईंधन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रणनीतिक भंडार बढ़ाने पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि तेल मार्केटिंग कंपनियों को कम से कम 30 दिनों का एलपीजी भंडार बनाए रखने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही कच्चे तेल के रणनीतिक भंडार को मजबूत करने की दिशा में भी काम जारी है। उन्होंने कहा ‎कि सरकार ईंधन की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने और जमाखोरी रोकने के लिए जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फिलहाल देश में एलपीजी और अन्य ईंधनों की कोई कमी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]