Congress wants to stop the schemes Shivraj Singh Chauhan

Madhya Pradesh : कांग्रेस योजनाओं को बंद कर गरीबों से उनके अधिकार छीनती है – शिवराज सिंह चौहान

 

कांग्रेस योजनाओं को बंद कर गरीबों से उनके अधिकार छीनती है – शिवराज सिंह चौहान

भोपाल : कांग्रेस जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर गरीबों से उनके अधिकार छीनती है। अपने स्वार्थों के लिए इंडी गठबंधन बनाने वाले देश और प्रदेश का भला नहीं कर सकते। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश आगे बढ़ रहा है। मेरे लिए बहनें जागृत माता हैं। मैं बेटियों की जिंदगी बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। करण सिंह वर्मा इछावर के विकास पुरूष हैं। असंभव शब्द मामा के शब्दकोष में नहीं है।
यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के इछावर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी करण सिंह वर्मा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। शक्ति की आराधना के पर्व नवरात्रि में महानवमी के पावन पर्व होने के बाद भी आज इछावर में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को सुनने के लिए हजारों की संख्या में माता-बहनों और आम जनता उमड़ पड़ी। त्योहार होने के बावजूद आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्थानीय लोगों ने पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत-सत्कार किया और उन्हें सुनने के लिए आतुर रहे। समारोह में मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लाड़ली बहनें भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश वासियों को महानवमी की शुभकामनाएं दी और माता रानी से सबके मंगल, कल्याण एवं सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि, आज पूजा-पाठ वाले दिन भी मैं सभा कर रहा हूं, मैं भी जनता की पूजा कर रहा हूं।
असंभव शब्द मामा के शब्दकोश में नहीं
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि असंभव शब्द मामा के शब्दकोश में नहीं है। कांग्रेस ने सिंचाई की योजना कभी नहीं बनाई थी। अब हर गांव में टंकी बनाई जा रही है, सभी घरों में टोटी वाला नल लगाया जाएगा। सवा साल में ही कांग्रेस के आने पर कमलनाथ ने सभी योजनाएं बंद कर दी थी। उन्होंने कहा कि, संबल योजना, तीर्थ दर्शन योजना और अनेकों कल्याणकारी योजनाएं कांग्रेस ने बंद करने का पाप किया है। कमलनाथ जब मुख्यमंत्री थे तो रोते ही रहते थे कि, मेरे पास पैसे ही नहीं है, लेकिन अब भाजपा सरकार गैस सिलेंडर भी 450 रुपये में दे रही हैं।
यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं – कैलाश विजयवर्गीय
अशोकनगर, भाजपा भारतीय सनातन की रक्षा, संस्कार और देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभा रही है। जो पार्टियां एक-दूसरे के कार्यकर्ताओं की हत्या करती है। एक-दूसरे को गाली देते हैं, लेकिन भाजपा को हराने के लिए एकजुट होने का दिखावा करते हैं। इनकी कथनी और करनी में इनके संस्कार साफ जाहिर हो रहे हैं। ये सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। यह बात पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कर सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों के हितों का उनकी जरूरतों का ध्यान रखती है।
मोदी राज में देश की संस्कृति और सभ्यता का दीदार
विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री कन्यादान, लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना जैसी कई योजनाएं लेकर आएं हैं। यह ऐसी योजनाएं जो लाखों लोगों की जिंदगी संवारने का काम कर रही हैं। पहले की सरकारों के समय विदेशी मेहमानों को ताजमहल दिखाने ले जाते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में देश की संस्कृति और सभ्यता के दीदार करने अब विदेशी मेहमान गंगा आरती और गुजरात रिवर फ्रंट जैसे स्थान देखना चाहते हैं। महाकाल लोक घूमना चाहते हैं यही हैं भाजपा के कार्य है।
इस मौके पर सांसद एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर केपी यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी, अशोकनगर नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया, मुंगावली विधानसभा संयोजक नरेश ग्वाल, मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, बलवीर यादव, रामबाबू दुबे सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राज्यसभा सदस्यों की विदाई अवसर पर PM मोदी ने कहा- लंबे अनुभव से नई पीढ़ी के सांसदों को सीख लेनी चाहिए

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राज्यसभा सदस्यों की विदाई अवसर पर PM मोदी ने कहा- लंबे अनुभव से नई पीढ़ी के सांसदों को सीख लेनी चाहिए -देवगौड़ा, खड़गे और शरद पवार के लंबे संसदीय अनुभव का किया उल्लेख नई दिल्ली । राज्यसभा में बुधवार को 37 सदस्यों को विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री […]

इंदौर में भीषण हादसा : घर के बाहर चार्ज हो रही कार बनी काल, एक ही परिवार के 8 लोग जिंदा जले

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर में भीषण हादसा : घर के बाहर चार्ज हो रही कार बनी काल,  एक ही परिवार के 8 लोग जिंदा जले – शॉर्ट सर्किट के बाद घर में फटे 4 गैस सिलेंडर; बिजली कटने से नहीं खुले डिजिटल लॉक, अंदर ही फंसे रह गए लोग इंदौर । इंदौर की […]