Corruption even in cow dung in Chhattisgarh: Prime Minister Modi

छत्तीसगढ़ में गोबर में भी भ्रष्टाचार : प्रधानमंत्री मोदी

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भाजपा की विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि जो गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार करे, उसकी मानसिकता क्या होगी, यह बताने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना कांग्रेस के नेताओं की तिजोरी भरती है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विकास में बाधक बनी हुई है और हवा-हवाई बातों में जुटी रहती है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ का उपयोग एटीएम की तरह कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रवास में प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को रायगढ़ के कोड़ातराई में कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों के बाद छत्तीसगढ़ की पहचान आज विकास कार्यों की वजह से हो रही है। दिल्ली की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है, लेकिन यहां जो कांग्रेस की सरकार है, वह विकास के काम में नहीं बल्कि सिर्फ हवा-हवाई बातें और दावों में जुटी रहती है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के न होने का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। जब से भाजपा सरकार गई और जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, सबसे बड़ा नुकसान छत्तीसगढ़ के भाई और बहनों को हुआ है, छत्तीसगढ़ के नौजवानों को उठाना पड़ा है।
उन्होंने आगे कहा, केंद्र की भाजपा सरकार बीते नौ वर्षों में देशभर के गरीब परिवारों को करीब चार करोड़ घर देना चाहती थी, हम चाहते थे कि छत्तीसगढ़ के भी गरीब परिवारों को पीएम आवास योजना का लाभ मिले, लेकिन कांग्रेस की सरकार यहां छत्तीसगढ़ के गरीबों के पक्के घर नहीं बनने दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता नई दिल्ली। भारत में गहराते रसोई गैस संकट के बीच एक बड़ी और राहत भरी कूटनीतिक जीत सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत […]

सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत लद्दाख में जारी गतिरोध खत्म करने की दिशा में उठाया कदम नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगाया गया नेशनल सिक्यूरिटी एक्ट (एनएसए) हटाने का फैसला लिया है। गृह […]