Devotees stranded in Kedarnath were taken to safe places

केदारनाथ में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान तक पहुंचा रहा चिनूक हेलीकॉप्टर

 

रुद्रप्रयाग । केदारनाथ के लिए पैदल जाने वाला रास्ता बाढ़ और बारिश के कारण पूरी तरह बंद हो गया है। इन रास्तों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु फंसे हुए हैं। जिन्हे निकालने का अभियान तेजी से चल रहा है। इसमें चिनूक हेलीकॉप्टर काफी मददगार सावित हो रहा है। वायुसेना के चिनूक और एमआई 17 हेलीकॉप्टर भी शामिल हो गए। यहां राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह से शुरू हुए बचाव अभियानों में केदारनाथ मार्ग से अब तक दस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। इनमें से करीब डेढ़ हजार लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए निकाला गया जबकि अन्य को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) सहित अन्य एजेंसियों ने वैकल्पिक रास्तों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
आपातकालीन केंद्र ने बताया कि शुक्रवार को 723 लोगों को हैलीकॉप्टर के जरिए निकाला गया जबकि 4255 अन्य को वैकल्पिक रास्तों से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। हालांकि, दोपहर करीब पौने तीन बजे केदारनाथ में मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर से चल रहा बचाव अभियान बंद करना पड़ा। केंद्र के अनुसार, केदारनाथ के विभिन्न पड़ावों-केदारनाथ, भीमबली और गौरीकुंड में अब भी 1200 से 1350 श्रद्धालु फंसे हुए हैं। रुद्रप्रयाग जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने बताया कि गुरुवार से ही विभिन्न पड़ावों में फंसे श्रद्धालुओं के लिए खाद्य पैकेट, पेयजल तथा अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक लगभग 18000 खाद्य पैकेट और करीब 35 हजार पानी की बोतलें उपलब्ध करवाई जा चुकी हैं। इससे पहले, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है लेकिन पूरी सरकारी मशीनरी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और प्रदेश का आपदा प्रबंधन विभाग बचाव कार्यों में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता नई दिल्ली। भारत में गहराते रसोई गैस संकट के बीच एक बड़ी और राहत भरी कूटनीतिक जीत सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत […]

सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत लद्दाख में जारी गतिरोध खत्म करने की दिशा में उठाया कदम नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगाया गया नेशनल सिक्यूरिटी एक्ट (एनएसए) हटाने का फैसला लिया है। गृह […]