Ek Deewane Ki Deewaniyat created a stir at the box office

Ek Deewane Ki Deewaniyat : एक दीवाने की दीवानियत ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल

Ek Deewane Ki Deewaniyat : एक दीवाने की दीवानियत ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल

‘एक दीवाने की दीवानियत’ : हर्षवर्धन राणे की फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल

Mumbai: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर एक तरफा लव स्टोरी फिल्म एक दीवाने की दीवानियत ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. बीती 21 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म एक दीवाने की दीवानियत ने हो हफ्ते पूरे करने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सेचुंरी लगा दी है. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर लव स्टोरी फिल्म थामा के साथ रिलीज हुई एक दीवाने की दीवानियत अभी भी बॉक्स ऑफिस पर पैसा बटोर रही है. इधर, थामा भी बॉक्स ऑफिस पर मालामाल हो रही है. आइए जानते हैं. एक दीवाने की दीवानियत ने रिलीज के 13 दिनों में कितनी कमाई कर ली है.

Instagram will load in the frontend.

हर्षवर्धन राणे ने आज 3 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनकी फिल्म एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस पर जीत गई है. एक्टर की मानें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 101.1 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. एक दीवाने की दीवानियत ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 86.1 और ओवरसीज में 15 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा है, मिला पूरी दुनिया का प्यार, दीवानों ने किया सौ करोड़ पार’. बता दें, एक दीवाने की दीवानियत ने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा से खाता खोला था. फिल्म ने अपने पहले वीक में भारत में 55.15 करोड़ रुपये कमा थे.

Instagram will load in the frontend.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

स्टार गोल्ड पर इस रविवार रात 8 बजे सन ऑफ सरदार 2 का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्टार गोल्ड पर इस रविवार रात 8 बजे सन ऑफ सरदार 2 का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर Mumbai: इस रविवार, 15 मार्च को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने जा रहा है। कॉमेडी, मजेदार किरदारों और कई उलझनों से भरी यह […]