Film DONO Refreshing Jodi Paloma and Rajveer Deol

फिल्म DONO रिफ्रेशिंग जोड़ी पलोमा और राजवीर देओल

 

Mumbai : अपनी सदाबहार और दिल छू लेने वाली कहानियों के लिए प्रसिद्ध राजश्री अपनी आगामी रोमांटिक फिल्म दोनों के साथ एक बार फिर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है। दोनों यह फिल्म प्यार और मासूमियत की कहानी को बखूबी बयां करती है और इस कहानी के लिए पलोमा और राजवीर से बेहतर कास्टिंग नहीं हो सकती थी। जैसे ही टीज़र रिलीज़ हुआ, दर्शक मेघना के रूप में पलोमा की खूबसूरती से काफी आकर्षित हुए हैं और राजवीर के चार्म ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। ऑन स्क्रीन इन दोनों की केमेस्ट्री देखने लायक होगी। पीढ़ी के डेब्यूटेंट निर्देशक अवनीश एस बड़जात्या की फिल्म दोनों स्वप्निल प्रेम कहानी पर आधारित है, जो सेल्फ लव के शहरी संघर्षों पर सवाल उठाती है! पलोमा की खूबसूरत आँखें और मिलियन-डॉलर मुस्कान ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और राजवीर के ऑन स्क्रीन प्रेजेंस ने सबको अपना दीवाना बना लिया है। नई प्रतिभाओं को लॉन्च करने की राजश्री की लेगेसी आज भी जारी है और वे गर्व से इस भरोसेमंद जोड़ी को दुनिया के सामने पेश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

A Special Evening Celebrating Documentary Cinema Marks the Launch of Deepak Haldankar’s Biography in Mumbai

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱A Special Evening Celebrating Documentary Cinema Marks the Launch of Deepak Haldankar’s Biography in Mumbai Mumbai: A heartfelt evening dedicated to cinema, memories, and the evolving future of storytelling unfolded in Mumbai as actress and author Dhruvee Haldankar hosted a special red carpet and book launch event celebrating the legacy […]