First Look of the Film 'Raka' Released on Allu's Birthday

अल्लू के जन्मदिन पर फिल्म ‘राका’ का फर्स्ट लुक रिलीज

अल्लू के जन्मदिन पर फिल्म ‘राका’ का फर्स्ट लुक रिलीज

Mumbai: अल्लू अर्जुन ने अपने 44वें जन्मदिन पर अपनी अगली फिल्म ‘राका’ (Raaka) का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है। एटली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का नाम पहले ‘AA22xA6’ रखा गया था। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी। पोस्टर में अल्लू अर्जुन एक डरावने और खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं। यह एक बड़े बजट की साइंस-फिक्शन एक्शन ड्रामा फिल्म होगी, जिसे हिंदी और अंग्रेजी समेत 9 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है। पोस्टर की बात करें तो अल्लू अर्जुन इसमें बिल्कुल बदले हुए दिख रहे हैं। प्रोस्थेटिक मेकअप की मदद से उन्हें काफी उम्रदराज दिखाया गया है। उनकी आंखों में गहरा काजल है और ऊनी कपड़ों से एक बड़ा पंजा बाहर निकलता दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘राका’ का कुल बजट करीब 800 करोड़ रुपए है। इसमें से 200 करोड़ रुपए प्रोडक्शन और 250 करोड़ रुपए सिर्फ VFX पर खर्च किए जा रहे हैं। चर्चा है कि फिल्म में अल्लू अर्जुन एक-दो नहीं बल्कि 4 अलग-अलग किरदार निभाएंगे।

Instagram will load in the frontend.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिव्हल २०२६ मध्ये क्लोजिंग फिल्म म्हणून निवड

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘तिघी’ची आंतरराष्ट्रीय झेप! न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिव्हल २०२६ मध्ये क्लोजिंग फिल्म म्हणून निवड Mumbai: मराठी चित्रपटसृष्टीत सध्या ‘तिघी’ या चित्रपटाची जोरदार चर्चा सुरू असून, प्रेक्षकांकडून मिळणाऱ्या उत्स्फूर्त प्रतिसादामुळे हा चित्रपट अजूनही चित्रपटगृहात यशस्वीपणे सुरू आहे. आशयघन कथा, दमदार अभिनय आणि प्रभावी भावनिक मांडणी यामुळे ‘तिघी’ने प्रेक्षकांच्या मनात विशेष स्थान निर्माण […]

‘Mercy’ Trailer Sparks Conversation Around Passive Euthanasia and Human Dignity; Film Set to Release on April 24

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘Mercy’ Trailer Sparks Conversation Around Passive Euthanasia and Human Dignity; Film Set to Release on April 24 Fetching content== Mumbai: Following an acclaimed journey across international film festivals, award winning film Mercy is now set to come closer to home. The official trailer unveiled digitally on April 10, offering a […]