ब्रिटेन के पूर्व पीएम ने 'पाटीर्गेट' कांड में संसद को गुमराह करने की बात मानी ! - Update Now News

ब्रिटेन के पूर्व पीएम ने ‘पाटीर्गेट’ कांड में संसद को गुमराह करने की बात मानी !

 

लंदन। पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने माना कि कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने पार्टी आयोजित कर नियम तोड़े थे और अपने बयानों से संसद को गुमराह किया था। जॉनसन ने मंगलवार को कहा, मैं स्वीकार करता हूं कि हाउस ऑफ कॉमन्स मेरे बयानों से गुमराह हुआ था कि मैंने नियमों का पूरी तरह से पालन किया था। लेकिन जब बयान दिए गए थे, तो वे गुड फेथ में दिए गए थे और उस समय जो मैं ईमानदारी से जानता था उसे कहा, उन्होंने पाटीर्गेट स्कैंडल पर सांसदों द्वारा पूछताछ से एक दिन पहले प्रकाशित लिखित साक्ष्य में ये बात कही। जॉनसन को पिछले साल जुलाई में कई घोटालों को लेकर इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था। इनमें पाटीर्गेट और यौन दुराचार के आरोपी क्रिस पिंचर की नियुक्ति शामिल थी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जॉनसन के इस्तीफे के बाद लिज ट्रस को बहुत छोटी अवधि के लिए ब्रिटेन के पीएम के तौर पर याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एक रात में पूरा देश खत्म कर देंगे, वो रात कल की हो सकती है – ट्रंप की ईरान को खुली धमकी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एक रात में पूरा देश खत्म कर देंगे, वो रात कल की हो सकती है – ट्रंप की ईरान को खुली धमकी UNN: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ने एक बार फिर ईरान को खुली धमकी दी है. सोमवार रात को व्हाइट हाउस में […]

फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट -ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान एक ऐतिहासिक फैसला वॉशिंगटन । अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखा जाएगा। इस फैसले के तहत एयरपोर्ट का नया नाम […]