गैंगस्टर विकास दुबे का लखनऊ का घर जब्त - Update Now News

गैंगस्टर विकास दुबे का लखनऊ का घर जब्त

 

लखनऊ । कानपुर के बिकरू गांव में जुलाई 2020 में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे की लखनऊ संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले में यह कार्रवाई की है। लखनऊ में कृष्णा नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राय के मुताबिक विकास दुबे का मकान इंद्रलोक नगर में है। उसके खिलाफ कृष्णा नगर थाने में गैंगस्टर का मामला दर्ज किया गया था। मई में पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर संपत्ति की नीलामी के लिए नोटिस चस्पा किया था। उन्होंने कहा, “पुलिस टीम गुरुवार शाम विकास दुबे के घर पहुंची और संपत्ति को जब्त कर लिया। कानपुर के जिलाधिकारी के निर्देश पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है। उसके खिलाफ कानपुर में दर्जनों मामले दर्ज हैं। जुलाई 2020 में बिकरू गई पुलिस टीम पर विकास दुबे ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर फायरिंग की थी, जिसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। विकास दुबे को बाद में एसटीएफ ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया और फिर भागने की कोशिश में मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने इसी साल मई में विकास दुबे की कानपुर में 67 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]