सरकार ने 2021-22 में 94 यूट्यूब चैनल, 19 सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक किए : अनुराग ठाकुर - Update Now News

सरकार ने 2021-22 में 94 यूट्यूब चैनल, 19 सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक किए : अनुराग ठाकुर

 

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि मंत्रालय ने 2021-22 में देश हित के खिलाफ काम करने वाले यूट्यूब चैनलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में, ठाकुर ने कहा कि मंत्रालय ने 94 यूट्यूब चैनलों, 19 सोशल मीडिया अकाउंट और 747 यूआरएल के खिलाफ कार्रवाई की है और उन्हें ब्लॉक कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69ए के तहत की गई है।” मंत्री ने आगे कहा कि सरकार ने फर्जी खबरें फैलाकर और इंटरनेट पर दुष्प्रचार कर देश की संप्रभुता के खिलाफ काम करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर का जिक्र करते हुए, जिन्हें बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी थी, ठाकुर ने कहा कि एक ‘तथ्य-जांचकर्ता’ (फैक्ट-चेकर) और किसी ऐसे व्यक्ति के बीच अंतर जानना जरूरी है, जो फैक्ट चेक की आड़ में समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, “अगर कोई उनके खिलाफ शिकायत करता है तो कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]