Govinda-Sunita may get divorced after 37 years

गोविंदा-सुनीता का 37 साल बाद तलाक हो सकता है ? मराठी एक्ट्रेस से अफेयर की चर्चा

गोविंदा-सुनीता का 37 साल बाद तलाक हो सकता है ? मराठी एक्ट्रेस से अफेयर की चर्चा

Mumbai: एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का तलाक हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 61 साल के गोविंदा का 30 साल की मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है। इस वजह से सुनीता शादी के 37 साल बाद तलाक लेना चाहती हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक दोनों ने कोई बयान नहीं दिया है। उधर, गोविंदा के भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने कहा कि यह मुमकिन नहीं है। वे दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। जो भी मैटर है, वे आपस में सुलझा लेंगे।
कृष्णा अभिषेक बोले- मामा-मामी तलाक नहीं लेंगे कृष्णा ने कहा- मामा-मामी तलाक नहीं लेंगे। मुझे नहीं पता कि उनके बीच क्या हुआ है। हो सकता है कि मामा या मामी में से किसी ने कोई स्टेटमेंट दिया हो, जिसे अब बढ़ाया जा रहा है। वे लोग इतने साल से साथ रह रहे हैं। मुझे नहीं लगता है कि इस तरीके से उनका तलाक होगा।
सुनीता ने कहा था- मैं और गोविंदा अलग-अलग घर में रहते हैं सुनीता ने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि वे और गोविंदा साथ नहीं रहते हैं। उन्होंने कहा था- हमारे पास दो घर हैं। एक फ्लैट में मैं बच्चों के साथ रहती हूं, जबकि दूसरे फ्लैट में गोविंदा रहते हैं। गोविंदा काम के सिलसिले में देर रात घर आते हैं। इस वजह से हम साथ नहीं रहते। यह बातें सुनीता ने यूट्यूब चैनल हिंदी रश के इंटरव्यू में कही थीं।
गोविंदा और सुनीता का होगा ग्रे डिवोर्स ZoomTV की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर गोविंदा और सुनीता का तलाक होगा है, तो इसे ग्रे डिवोर्स कहा जाएगा। दरअसल, जब 25 से 40 साल तक साथ रहने के बाद कोई कपल तलाक लेता है, तो उसे ग्रे डिवोर्स कहते हैं। इन्हें सिल्वर स्प्लिटर्स भी कहते हैं। इस शब्द का प्रचलन अमेरिका और यूरोप में बढ़ा, लेकिन अब भारत में भी यह तेजी से चर्चा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नात्यांच्या गुंत्यातील भावविश्व अधिक गहिरे करणारा ‘माया’चा ट्रेलर प्रदर्शित!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नात्यांच्या गुंत्यातील भावविश्व अधिक गहिरे करणारा ‘माया’चा ट्रेलर प्रदर्शित! Mumbai: नातेसंबं धांवर भाष्य करणारे चित्रपट प्रेक्षकांना नेहमीच आपलेसे वाटतात. कारण ते केवळ कथा सांगत नाहीत, तर आयुष्यात व्यक्त न केल्या गेलेल्या भावनांना शब्द देतात. अशाच भावविश्वाला स्पर्श करणाऱ्या ‘माया’ या चित्रपटाचा ट्रेलर आता प्रेक्षकांच्या भेटीला आला आहे. ‘माया’चा ट्रेलर एक […]

Border 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल की अगली थिएट्रिकल फिल्म ‘गबरू’ 8 मई को रिलीज़ होगी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Border 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल की अगली थिएट्रिकल फिल्म ‘गबरू’ 8 मई को रिलीज़ होगी Mumbai: Border 2 की जबरदस्त सफलता के बाद दमदार अभिनेता सनी देओल अपनी अगली थिएट्रिकल फिल्म गबरू के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। यह फिल्म 8 मई […]