heaviest rain of the season in indore madhya pradesh

MP: इंदौर में सीजन की सबसे तेज बारिश, कॉलोनियों में घुसा पानी

 

इंदौर में सीजन की सबसे तेज बारिश, कॉलोनियों में घुसा पानी

कलेक्टर ने की सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों अवकाश की घोषित

इंदौर। शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे इंदौर पानी पानी हो गया। यह सीजन की सबसे घनघोर बारिश है। शाम 4.30 बजे ही काली घटाएं ऐसी छाईं कि लगा रात हो गई। बीआरटीएस से लेकर सुपर कॉरिडोर तक सभी गाड़ियों के हैडलाइट जलाना पड़े। घर और दुकानों पर भी लाइट्स आॅन करना पड़ गए। इधर, कई निचली कॉलोनियों में पानी घुसने की खबर आई है। विजय नगर इलाके में घुटने घुटने पानी भर गया है। सुपर कॉरिडोर में जलजमाव हो गया है। तेज बारिश के कारण मेट्रो की स्टेशनों पर चल रही तैयारी रोकना पड़ी। अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। शाम 4.30 से पांच बजे के बीच करीब 20 मिनट में ही आधा इंच बारिश हो गई। अगले 24 घंटे में आठ इंच बारिश हो सकती है, ऐसी चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। वहीं जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया है।
बारिश से खजराना, बीआरटीएस, एलआईजी चौराहा और बंगाली चौराहे के आस पास की सड़कें पानी से लबालब हो गई। इंदौर के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही इलाके में तेज बारिश हो रही है। शाम चार बजे शुरू हुई तेज बारिश अभी भी जारी है। शहर के अलग अलग कोनों में शुक्रवार सुबह से रुक रुक के बादल बरस रहे थे। शहर में इससे पहले आठ सितम्बर को साढ़े तीन इंच बारिश हुई थी। मौसम विभाग के द्वारा शाम 5:30 बजे जारी आंकड़े के अनुसार आधे इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसके बाद का आंकड़ा कल सुबह 8:30 बजे तक जारी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

T20 World Cup: T-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार:साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T20 World Cup: T-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार:साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया स्पोर्ट्स डेस्क : वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। रविवार को उसे साउथ अफ्रीका ने तीसरे सुपर-8 मैच में 76 रन के […]

MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिक्षा, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर मजबूत कदम महूगांव को विकास की सौगात: 85 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, 100 बिस्तर अस्पताल की घोषणा भगोरिया राष्ट्रीय पर्व का निर्णय और संतुलित विकास […]