Historical meeting of Yogi Cabinet in Maha Kumbh

महाकुंभ में योगी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक……महत्वपू्र्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी

महाकुंभ में योगी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक……महत्वपू्र्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी
सीएम योगी के साथ पूरी कैबिनेट ने संगम में लगाई डुबकी

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 के मद्देनजर त्रिवेणी संकुल में मंत्रिपरिषद की विशेष बैठक बुधवार को आयोजित की। बैठक में प्रदेश के विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला हुआ। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन फैसलों से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।
बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले:
प्रयागराज महाकुंभ में आयोजित हुई बैठक में योगी सरकार ने मिर्जापुर से प्रयागराज तक नया छह लेन विंध्य एक्सप्रेसवे बनने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। वहीं बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को चित्रकूट से बारा तक बढ़ाने का निर्णय।
इतना ही नहीं तीन जिलों (हाथरस, कासगंज और बागपत) में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना के प्रस्ताव को भी सहमति दी गई। इसके अलावा बलरामपुर में केजीएमयू के सेटेलाइट सेंटर को मेडिकल कॉलेज में बदलने का प्रस्ताव को भी योगी कैबिनेट ने आज मंजूरी दे दी।
इस कैबिनेट की बैठक में योगी सरकार ने औद्योगिक विकास को लेकर भी कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यूपी एयरोस्पेस और रक्षा इकाई व रोजगार प्रोत्साहन नीति 2024 को मंजूरी दी है। टाटा के सहयोग से 62 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का उन्नयन किया जाना है। वहीं स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन को वितरण करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी गई है।
इतना ही नहीं इस ऐतिहासिक बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव को भी पास किया गया। इस दौरान प्रयागराज में यमुना नदी पर सिग्नेचर ब्रिज के समानांतर नया पुल बनेगा। प्रयागराज-चित्रकूट-विंध्य-काशी एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव को मंजूरी। सलोरी-हेतापट्टी झूंसी के बीच फोर लेन ब्रिज की मंजूरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सावधान – सिलेंडर किल्लत के बीच साइबर ठग सक्रिय

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सावधान – सिलेंडर किल्लत के बीच साइबर ठग सक्रिय गैस कनेक्शन अपडेट के बहाने लोगों को बना रहे शिकार,ओटीपी बताते ही मिनटों में खाली हो रहा बैंक खाता मुंबई: देशभर में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच अब साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका खोज लिया है। […]

IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया UNN: IPL 2026 के में पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ 141 रनों पर ऑलआउट […]