Honda introduces new electric SUV 'Honda 0A', available in

होंडा ने पेश की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘होंडा 0 ए’, भारत में 2027 से उपलब्ध

होंडा ने पेश की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘होंडा 0 ए’, भारत में 2027 से उपलब्ध

तोक्यो । जापान की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड ने अपनी अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक कार ‘होंडा 0 ए’ (अल्फा) का जापान मोबिलिटी शो 2025 में अनावरण किया। यह कार एसयूवी के रूप में विकसित की गई है, जिसे शहरी और प्राकृतिक दोनों तरह के वातावरण में चलाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कंपनी ने बताया कि यह मॉडल 2027 से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही, ‘होंडा 0 ए’ होंडा का भारत में पहला बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) होगा। वैश्विक स्तर पर इसे मुख्य रूप से जापान और भारत में बेचा जाएगा। ‘होंडा 0 ए’ को होंडा 0 श्रृंखला का हिस्सा बनाया गया है। इससे पहले इस श्रृंखला में ‘होंडा 0 सैलून’ और ‘होंडा 0 एसयूवी’ शामिल हैं। होंडा का लक्ष्य 2050 तक कार्बन तटस्थता हासिल करना है और यह श्रृंखला इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। होंडा का मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लंबे समय तक बढ़ती रहेगी। कंपनी ने भारत में अगले कुछ वर्षों में कई नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने की योजना भी बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राज्यसभा सदस्यों की विदाई अवसर पर PM मोदी ने कहा- लंबे अनुभव से नई पीढ़ी के सांसदों को सीख लेनी चाहिए

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राज्यसभा सदस्यों की विदाई अवसर पर PM मोदी ने कहा- लंबे अनुभव से नई पीढ़ी के सांसदों को सीख लेनी चाहिए -देवगौड़ा, खड़गे और शरद पवार के लंबे संसदीय अनुभव का किया उल्लेख नई दिल्ली । राज्यसभा में बुधवार को 37 सदस्यों को विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री […]

इंदौर में भीषण हादसा : घर के बाहर चार्ज हो रही कार बनी काल, एक ही परिवार के 8 लोग जिंदा जले

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर में भीषण हादसा : घर के बाहर चार्ज हो रही कार बनी काल,  एक ही परिवार के 8 लोग जिंदा जले – शॉर्ट सर्किट के बाद घर में फटे 4 गैस सिलेंडर; बिजली कटने से नहीं खुले डिजिटल लॉक, अंदर ही फंसे रह गए लोग इंदौर । इंदौर की […]