Hundreds of people due to earthquake in Morocco

Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से तबाही, अब तक सैकड़ों लोगों की गई जान

 

नई दिल्ली। मोरक्को (Morocco) में भूकंप से तबाही मची है। बीते दिन शुक्रवार (8 सितंबर) की देर रात आए भूकंप (Morocco Earthquake) के इन झटकों ने सैकड़ों लोगों को मौत की नींद सुला दिया है। बताया जा रहा है कि भूकंप के ये झटके मोरक्को (Morocco) के मराकेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में लगे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 रही। 6.8 के जोरदार झटके से मोरक्को (Morocco) में न सिर्फ तबाही देखने को मिली है बल्कि बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है।
AP की रिपोर्ट की मानें तो मोरक्को (Morocco Earthquake) में आए इस भूकंप (Earthquake News) से अब तक 296 लोगों की मौत की मौत हो चुकी है। मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय की तरफ से भी इसकी पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार (friday) रात ये झटके 11:11 बजे लगे। भूकंप के झटके का एपीसेंटर मारकेश से 71 किलोमीटर दूर 18.5 किलोमीटर की गहराई पर कहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एक रात में पूरा देश खत्म कर देंगे, वो रात कल की हो सकती है – ट्रंप की ईरान को खुली धमकी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एक रात में पूरा देश खत्म कर देंगे, वो रात कल की हो सकती है – ट्रंप की ईरान को खुली धमकी UNN: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ने एक बार फिर ईरान को खुली धमकी दी है. सोमवार रात को व्हाइट हाउस में […]

फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट -ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान एक ऐतिहासिक फैसला वॉशिंगटन । अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखा जाएगा। इस फैसले के तहत एयरपोर्ट का नया नाम […]