I have the power to announce cm Shivraj Singh Chouhan

MP: मुझ में घोषणा करने का दम है क्योंकि मध्य प्रदेश के विकास की तड़प है – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 

मुझ में घोषणा करने का दम है क्योंकि मध्य प्रदेश के विकास की तड़प है – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

कांग्रेस नेताओं पर जब संकट आया तब संकट कटै मिटै सब पीरा का जाप करने लगे…

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच पंचायत आजतक के मंच से प्रदेश के नेताओं ने ‘आजतकÓ के एक दिवसीय आयोजन में चुनाव के समीकरणों – संभावनाओं पर बेबाक तरीके से बातचीत की।

UNN: कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व सीएम उमा भारती, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रहलाद सिंह पटेल, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, जीतू पटवारी, वीडी शर्मा, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, सुरेश पचौरी, विश्वास सारंग, कैलाश विजयवर्गीय, अरुण यादव समेत कई दिग्गज शिरकत करेंगे. लोक गायक नेहा सिंह राठौर और कवयित्री अनामिका जैन अंबर भी इस कार्यक्रम की हिस्सा बने। ‘मध्य प्रदेश पंचायत आज तक की इस चौपाल की शुरुआत में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने फिर एक बार शिवराज सरकार सत्र में कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा मध्य प्रदेश का सचिवालय वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया था. छापे किसके यहां पड़े थे और किनके करीबियों की संपत्तियां बरामद की गई थीं पैसा कहां जाता था. इसका जवाब तो कमलनाथ और कांग्रेस को देना चाहिए. आरोप दूसरे पर मढऩे की कोशिश कर रहे हैं।
एक और सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन वह है जो आदिकाल से चला आ रहा है और अनादिकाल तक जिसे कोई समाप्त नहीं कर सकता. सीएम शिवराज ने कहा पूरी दुनिया एक परिवार है, ये सनातन है. सीएम शिवराज ने कांग्रेस नेताओं पर वार करते हुए कहा कि ये सब बगुला भगत हैं. जो श्रीराम का अस्तित्व नहीं मानते थे उन्हें लगा कि अब हिंदुत्व के बिना काम नहीं चलने वाला तो इसकी राह पर आ गए। उन्होंने कहा कि जब संकट आया तब संकट कटै मिटै सब पीरा का जाप करने लगे. शिवराज ने कहा कि हम सर्व धर्म समभाव के समर्थक हैं लेकिन ऐसा सेक्यूलरिज्म हमें मंजूर नहीं है जो केवल हिंदुओं को गाली दे. पीएम मोदी को धन्यवाद देंगे कि उन्होंने धारा ही बदल दी।

सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ रोते रहते थे- पैसा नहीं है, पैसा नहीं है. हम कहते हैं हमारे पास पैसे की कमी नहीं है. घोषणा के सवाल पर कहा कि हां, हमने घोषणा भी की है और उसे पूरा करके भी दिखाया है। शिवराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने वंशवाद की राजनीति खत्म कर दी है. आपस में एक दूसरे को कोसने वाले, गालियां देने वाले, स्वार्थ के कारण आज एक है। उन्होंने कहा कि बीजेपी राज्य में अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल करेगी. शिवराज ने कहा, इस मैच की फिनिशिंग तो तय हो गई है अब तक की सबसे बड़ी जीत एमपी में बीजेपी हासिल करेगी, उनकी (कांग्रेस की) किस्मत में दावा ठोंकना है. ना इनकी नीति एक, ना विचार एक, ना सिद्धांत एक.. ये सत्ता पाने की चाह में एक गठबंधन किया है. इन नेताओं को अपने भविष्य की चिंता है. शिवराज ने कहा, इनको सत्ता से भी ज्यादा अपनी राजनीति की चिंता है. जब पीएम मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन लेते हैं तो उसके बाद ये डर के कारण एक हो गए. पीएम मोदी ने वंशवाद की राजनीति खत्म कर दी है।
शिवराज ने कहा, हम ना घबराते हैं, ना परेशान होते हैं. कर्म करते हैं और जनता पर विश्वास करते हैं. मध्य प्रदेश को अगर भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया था तो कमलनाथ जी ने अपनी 15 महीने की सरकार में बनाया था. मध्य प्रदेश का सचिवालय दलालों का अड्डा बन गया था. छापे किसके यहां पड़े थे किनके यहां से संपत्तियां बरामद हुई थी इसका जवाब कमलनाथ और कांग्रेस दे।
शिवराज सिंह तो शिलान्यास मंत्री हैं, विपक्ष के इस आरोप का जवाब देते हुए सीएम ने कहा, मैंने रक्षाबंधन से पहले घोषणा की थी कि एलपीजी सिलेंडर साढ़े चार सौ रुपये में दिया जाएगा लाडली योजना में और हम वो दे रहे हैं. मैंने घोषणा की थी कि बहनों के खाते में 1000 रुपये आएंगे पहले हजार आए, फिर 1250 की घोषणा की अब वो आ रहे हैं. संत रविदास लोक बनेगा वो बन रहा है, अद्वैत लोक की घोषणा की वो बन रहा है. जिनती घोषणा की वो पूरी हो रही है. मुझ में घोषणा करने का दम है क्योंकि मध्य प्रदेश के विकास की तड़प है. जनता के कल्याण की तड़प है, क्योंकि जिसमें तड़प होगी वही घोषणा करेगा. घोषणा ही नहीं उसे पूरा भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश में निवेश का सुनहरा मौका: जयपुर में CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा निवेश आमंत्रण

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्यप्रदेश में निवेश का सुनहरा मौका: जयपुर में CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा निवेश आमंत्रण राजस्थान-मध्यप्रदेश साझेदारी से बनेगा सेंट्रल इंडिया इंडस्ट्रियल हब, ग्रीन एनर्जी में भी म.प्र. आगे जयपुर में आयोजित “इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश” इंटरैक्टिव सेशन में CM डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को खुला निमंत्रण देते […]

Essentia Luxury Hotel Indore : एसेंशिया लग्जरी होटल, इंदौर ने पूरे किए 4 वर्ष

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Essentia Luxury Hotel Indore : एसेंशिया लग्जरी होटल, इंदौर ने पूरे किए 4 वर्ष प्रीमियम लग्ज़री हॉस्पिटैलिटी, यादगार आयोजनों और भरोसेमंद सेवाओं का शानदार सफर इंदौर : इंदौर के हॉस्पिटैलिटी मैप पर अपनी खास पहचान बना चुका एसेंशिया लग्जरी होटल अपने 4 सफल वर्ष पूरे कर चुका है। इन चार […]