world cup trophy launched

जमीन से 1 लाख 12 हजार फीट की ऊंचाई पर लॉन्च हुई वर्ल्ड कप ट्रॉफी

 

जमीन से 1 लाख 12 हजार फीट की ऊंचाई पर लॉन्च हुई वर्ल्ड कप ट्रॉफी

New Delhi : भारत में इसी साल आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है. इस वर्ल्ड कप की ट्रॉफी सोमवार को लॉन्च की गई. इस ट्रॉफी का लॉन्च काफी अलग रहा क्योंकि इसे स्पेस में लॉन्च किया गया.ये ट्रॉफी जमीन से एक लाख 20 हजार फीट की ऊंचाई पर लॉन्च की गई. इसके बाद ये फिर लौटकर दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आई.ऐसा स्ट्रैटोस्फेरिक बैलून की वजह से संभव हो सका जिसे ट्रॉफी से जोड़ा गया था.
इसी के साथ ये खेल जगत में पहली ऐसी ट्रॉफी बनी जो स्पेस में लॉन्च हुई.इस दौरान ट्रॉफी की कुछ शानदार तस्वीरें भी नजर आईं. बीसीसीाई सचिव जय शाह ने इस लॉन्च का वीडियो ट्वीट किया है.अब ये ट्रॉफी टूर पर निकलेगी और 18 देशों का दौरा करेगी.ट्रॉफी इस टूर पर कुवैत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका,पाकिस्तान बहरीन, मलेशिया, अमेरिका, नाइजीरिया, फ्रांस, इटली, अमेरिका और भारत जैसे देशों का दौरा करेगी. ये दौरा अभी तक का सबसे बड़ा दौरा होगा जिसमें तकरीबन 10 लाख फैंस इस ट्रॉफी से मुखातिब होंगे.दौरा 27 जून से शुरू होगा और तमाम देशों से गुजरने के बाद चार सितंबर को ये ट्रॉफी वापस भारत लौटेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]

IPL 2026 – GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 IPL 2026 – GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 75 और यशस्वी जायसवाल ने 55 रन बनाए IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शुक्रवार को खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को […]