IND Vs AUS 4th Test: PM मोदी ने अहमदाबाद टेस्ट मैच से जुड़ा वीडियो किया साझा - Update Now News

IND Vs AUS 4th Test: PM मोदी ने अहमदाबाद टेस्ट मैच से जुड़ा वीडियो किया साझा

 

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे। इस दौरान मैच का लुफ्त उठाने के लिए उनके साथ ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भी पहुंचे। इस दौरान दोनों देशों के पीएम ने खिलाड़ियों से मुलाकात भी की। बता दें कि अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच राजनीतिक संबंधों के 75 साल पूरे होने का गवाह भी बना। वहीं मैच के देखने के बाद पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से मैच की कुछ खास यादों को साझा किया। उन्होंने 2 मिनट 13 सेकंड का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया। जिसमें उनकी एंट्री से लेकर पूरे मैच तक के खास पल को कैप्चर किया गया। इसके अलावा पीएम मोदी और एंथनी अल्बानीज क्रिकेट ग्राउंड में सभी दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए दिखाया गया है और अपनी दोस्ती का दंभ भरते हुए भी दिखे। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों देशों के पीएम अपने-अपने टीम के खिलाडियों से मिलते है और एक-दूसरे का जोश हाई करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]