India beats Sri Lanka by 302 runs in semi-finals

भारत सेमीफाइनल में, श्रीलंका को 302 रन से धोया

 

मुंबई । भारत वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में सबसे पहले पहुंच गया है। भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराया। यह भारत की वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत है, इससे पहले टीम ने 2007 में बरमुडा को 257 रन से हराया था।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 357 रन बनाए। दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 19.4 ओवर में 55 रन पर ऑलआउट कर दिया। 358 रन का पीछा करने उतरे श्रीलंका के बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं दिखा सके. दृलंका के 5 बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए।
इस जीत से टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। भारत के 7 मैचों में 14 अंक हो गए और टीम टूर्नामेंट में अजेय है। टीम इंडिया से मोहम्मद शमी ने 5, मोहम्मद सिराज ने 3 और जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिए। इससे पहले टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में पहली बार 350+ का स्कोर खड़ा किया।
भारत से शुभमन गिल ने 92 बॉल पर 92, विराट कोहली ने 94 बॉल पर 88 और श्रेयस अय्यर ने 56 बॉल पर 82 रनों की पारियां खेलीं।
रोहित के सस्ते में आउट होने के बाद पावरप्ले में संभली शुरुआत के बाद कोहली और गिल की जोड़ी ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने कुछ अच्छो शॉट जमाए। पहले कोहली फिर गिल ने फिफ्टी पूरी की।
कोहली ने 70वीं और गिल ने वनडे करियर की 11वीं फिफ्टी पूरी की। इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 179 बॉल पर 189 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को दिलशान मदुशंका ने 30वें ओवर की आखिरी बॉल पर गिल को स्लोअर बाउंसर पर विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराकर तोड़ा।
श्रीलंका से दिलशान मदुशंका ने 5 विकेट झटके। वहीं दुष्मंथा चमीरा को एक विकेट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न नॉर्थ जोन विजेता घोषित, साउथ जोन रहा उपविजेता इंदौर : डेफ प्लेयर्स के लिए इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) द्वारा आयोजित 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन इंदौर में […]

इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sanatan Premier League in Indore : इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन इंदौर: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित सनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल) का भव्य समापन उत्साह, ऊर्जा और सांस्कृतिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। क्रिकेट, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के इस अनूठे आयोजन को […]