India has a strong claim to host the Olympic Games: Sebastian

ओलंपिक खेलों की मेजबानी का भारत का दावा मजबूत : सेबेस्टियन

ओलंपिक खेलों की मेजबानी का भारत का दावा मजबूत : सेबेस्टियन

नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सेबेस्टियन को ने कहा है साल 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दावा ‘मजबूत’ है हालांकि कई और देशों के होने से मेजबानी की प्रतिस्पर्धा कठिन होगी।भारतीय ओलंपिक संघ ने आईओसी के भावी मेजबान आयोग को 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए पहले ही आशय पत्र सौंप दिया है। सेबेस्टियन ने कहा, ‘‘मुझे खुश है कि भारत ओलंपिक खेलों का आयोजन करना चाहता है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘मेजबानी हासिल करना हालांकि आसान नहीं होगा क्योंकि कई अन्य देश भी मेजबानी की दौड़ में शामिल हैं। बोलीदाता नहीं होगा, लेकिन भारत इसे बहुत मजबूत दावा बना सकता है। ’’ भारत के अलावा पोलैंड, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, कतर, हंगरी, तुर्कीये, मैक्सिको और मिस्र ने भी साल 2036 ओलंपिक की मेजबानी की इच्छा जतायी है। 2036 खेलों के मेजबान देश का फैसला अगले साल ही आयेगा। नए आईओसी प्रमुख के चुनाव 20 मार्च को होगे। इसी के बाद मेजबान का चयन होगा।सेबेस्टियन ने कहा कि अगर भारत को 2036 ओलंपिक की मेजबानी का अधिकार नहीं मिलता है तो भी उसे निराश नहीं होना चाहिये और आगे के लिए प्रयास जारी रखने चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया UNN: IPL 2026 के में पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ 141 रनों पर ऑलआउट […]