India won the Asian Champions Trophy hockey title for the fifth time

भारत ने पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी खिताब जीता

 

भारत ने पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी खिताब जीता

बीजिंग । भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी खिताब जीत लिया है। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में मेजबान चीन को 1-0 से हराकर रिकार्ड पांचवीं बार ये खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में लीग स्तर से लेकर फाइनल तक के सभी मैच जीते हैं। खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से मैच का एकमात्र विजयी गोल 67 वें मिनट में जुगराज सिंह ने किया। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ बार फिर साबित कर दिया है कि वह एशिया की नंबर एक टीम है। भारतीय टीम चीन के खिलाफ मुकाबले में पूरे समय हावी रही। दोनो ही टीमें तीन क्वार्टर तक बराबरी पर रहीं पर चौथे क्वार्टर के 7वें मिनट में जुगराज सिंह ने शानदार गोल दागकर भारत को बढ़त दिला दी जो अंत तक बनी रही। इसके बाद चौथे क्वार्टर के बचे हुए समय में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने चीन को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। पहले क्वार्टर का खेल बराबरी पर रहा। पहले क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने कई हमले किये पर चीन के डिफेंडर और गोलकीपर ने शानदार खेल दिखाते हुए उसे गोल में नहीं बदलने दिया। दूसरे क्वार्टर के खेल में भी दोनो ही टीमें बराबरी पर रहीं। दूसरे क्वार्टर में चीन ने भी कुछ अच्छे हमले किये। इसी प्रकार तीसरा क्वार्टर भी गोलरहित रहा। इस मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी चीन का समर्थन करते हुए चीनी झंडे के साथ नजर आये पर भारतीय टीम की जीत उसे इरादों पर पानी फिर गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया UNN: IPL 2026 के में पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ 141 रनों पर ऑलआउट […]

PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया कूपर कोनोली #Cooper Connolly के नाबाद अर्द्धशतक नई दिल्ली: कूपर कोनोली की नाबाद पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर जीत के साथ अपने आईपीएल […]