India's 'arch enemy' Khaleda Zia released from jail

भारत की ‘कट्टर दुश्मन’ खालिदा जिया जेल से रिहा, बोलीं- “देश के बहादुर लोगों ने असंभव को संभव किया”

 

नई दिल्ली : बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा देने के बाद देश छोड़ दिया और अब वह भारत की शरण में हैं। इसके साथ ही भारत की ‘कट्टर दुश्मन’ मानी जाने वाली विपक्षी दल की प्रमुख नेता खालिदा जिया जेल से रिहा हो गई हैं। जेल से बाहर आते ही उन्होंने शेख हसीना शासन के खिलाफ जहर उगला और बोलीं कि देश के बहादुर लोगों ने असंभव को संभव कर दिखाया है। गत दिवस हसीना के देश छोड़ने के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने जिया की रिहाई का आदेश दिए थे। वह कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद नजरबंद थी। जेल से रिहा जिया को नवीनीकृत पासपोर्ट मिल गया है। जिया (79) को तत्कालीन प्रधानमंत्री हसीना के कार्यकाल में 2018 में भ्रष्टाचार के लिए 17 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। माना जा रहा है कि एक बार फिर उनकी पार्टी सत्ता में आ सकती है और वह देश की नई प्रधानमंत्री बन सकती हैं। शहाबुद्दीन ने संसद को भंग करने के बाद एक अंतरिम सरकार का गठन करने का भी ऐलान किया। हसीना की कट्टर प्रतिद्वंद्वी जिया को भ्रष्टाचार के एक मामले में 17 साल जेल की सजा सुनाए जाने के बाद 2018 में जेल में डाल दिया गया था। माना जा रहा है कि नई सरकार में खालिदा जिया फिर प्रधानमंत्री बनेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर अपने सांसद राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के डिप्टी लीडर के पद से हटाने का आग्रह किया है। इसके बाद […]

पंजाब किंग्स का जलवा जारी: चेन्नई को 5 विकेट से हराकर दूसरी जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL में पंजाब (Punjab Kings) की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर 5 विकेट से विजय नई दिल्ली : IPL के 7वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। यह PBKS की लगातार दूसरी जीत और CSK की लगातार दूसरी हार […]