India's foreign exchange reserves will soon reach 700 billion dollars

जल्द 700 अरब Dollar हो जाएगा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

 

जल्द 700 अरब Dollar हो जाएगा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

नई दिल्लीः शेयर बाजार में भारत लगातार इतिहास रचता हुआ दिखाई दे रहा है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशी बाजारों में भी भारत के सेंसेक्स और निफ्टी की चर्चा हो रही है। वहीं भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी लगातार इतिहास रचता हुआ दिखाई दे रहा है। खास बात तो ये है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 700 अरब डॉलर से सिर्फ 8 अरब डॉलर कम है। जानकारों की मानें तो आने वाले कुछ हफ्तों देश का फॉरेक्स रिजर्व 700 अरब डॉलर के लेवल को भी पार सकता है। वैसे फॉरेक्स रिजर्व में लगातार 6वें हफ्ते इजाफा देखने को मिला है। इस दौरान फॉरेक्स रिजर्व में करीब 22 अरब डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 2.84 अरब डॉलर बढ़कर 692.30 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 689.46 अरब डॉलर की नयी ऊंचाई पर जा पहुंचा था। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 20 सितंबर को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.06 अरब डॉलर बढ़कर 605.69 अरब डॉलर हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बीएमडब्ल्यू मोटोरॉड ने लॉन्च किया बाइक राइडर्स के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बीएमडब्ल्यू मोटोरॉड ने लॉन्च किया बाइक राइडर्स के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम नई दिल्ली । भारत में अपने एडवेंचर बाइक राइडर्स के लिए बीएमडब्ल्यू मोटोरॉड ने जीएस एक्सपीरियेंस 2026 राइडर ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है। इस सालाना कार्यक्रम को देश के उत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत के नौ प्रमुख […]

PNGSरेवा डायमंड ज्वेलरी लांच कर रही आईपीओ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PNGSरेवा डायमंड ज्वेलरी लांच कर रही आईपीओ नई दिल्ली । पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी 24 से 26 फरवरी 2026 तक अपना आईपीओ लेकर आ रही है। यह 380 करोड़ रुपये का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसमें ओएफएस नहीं है। प्री-इश्यू शेयर 2,18,66,400 हैं और फेस वैल्यू 10 है। […]