India's strong performance at WEF 2025 Davos meeting

WEF 2025: दावोस बैठक में भारत का दमदार प्रदर्शन, मिला 20 लाख करोड़ रुपए के निवेश का कमिटमेंट

WEF 2025: दावोस बैठक में भारत का दमदार प्रदर्शन, मिला 20 लाख करोड़ रुपए के निवेश का कमिटमेंट

UNN: विश्व आर्थिक मंच (WEF) की पांच-दिवसीय वार्षिक बैठक शुक्रवार को समाप्त हुई, जिसमें भारत ने वैश्विक उद्यमियों से 20 लाख करोड़ रुपए से अधिक की निवेश प्रतिबद्धताएं हासिल कीं। इनमें से महाराष्ट्र ने लगभग 80 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की।
वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पांच केंद्रीय मंत्रियों और तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा, “भारत की तरफ दुनिया का रुझान बढ़ रहा है, क्योंकि भरोसा और प्रतिभा हमारे सबसे बड़े आकर्षण हैं।” सभी राज्यों और केंद्र सरकार के विभागों ने पहली बार दावोस बैठक में दो भारत मंडपों में जगह साझा की। इसके अलावा पहली बार राज्य और केंद्रीय मंत्रियों ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।
करीब आधा दर्जन दलों से आए मंत्रियों ने एक एकीकृत ‘टीम इंडिया’ का चेहरा पेश किया। वैष्णव ने कहा, “हम अपने वैश्विक भू-राजनीतिक और भू-आर्थिक परिदृश्य में एक बहुत ही महत्वपूर्ण मोड़ पर दावोस में हैं। दुनिया के सामने आने वाले सभी व्यवधानों और सभी मुद्दों के बावजूद भारत एक बेहद भरोसेमंद देश के रूप में उभरा है और जहां जीवंत लोकतंत्र है।” उन्होंने कहा, “हमने दुनिया को स्पष्ट रूप से दिखाया है कि सभी परिस्थितियों में, यह वह देश है जो शांति, सबकी वृद्धि और समावेशी विकास में विश्वास करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी……केजरीवाल और सिसोदिया सहित 21 को बरी करना अनुचित आदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी……केजरीवाल और सिसोदिया सहित 21 को बरी करना अनुचित आदेश सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी को नोटिस जारी किया नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने आबकारी नीति मामले में सीबीआई की याचिका पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद […]