Indigo Airlines fined Rs 1.2 crore

इंडिगो एयरलाइंस पर लगा 1.2 करोड़ का जुर्माना, स्पाइसजेट और एयर इंडिया पर भी हुआ एक्शन

 

इंडिगो एयरलाइंस पर लगा 1.2 करोड़ का जुर्माना, स्पाइसजेट और एयर इंडिया पर भी हुआ एक्शन

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट और एयर इंडिया पर कड़ा एक्शन लिया है। डीजीसीए ने 30-30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है, जबकि नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने इंडिगो एयरलाइंस पर 1.2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से इंडिगो एयरलाइंस को लेकर यात्रियों द्वारा कई शिकायतें होती नजर आईं। कई बार यात्रियों को देरी से उड़ान होने के कारण घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ता रहा तो कई बार यात्रियों की पायलट के साथ बहस होती दिखी। मुंबई हवाई अड्डे पर यात्रियों के सड़क पर खाना खाने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसको लेकर मंगलवार (16 जनवरी) को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया था। BCAS ने इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 16 जनवरी को ही जवाब मांगा था, लेकिन जवाब नहीं मिला। तय समय पर जवाब नहीं दिए जाने पर आर्थिक दंड समेत प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सावधान – सिलेंडर किल्लत के बीच साइबर ठग सक्रिय

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सावधान – सिलेंडर किल्लत के बीच साइबर ठग सक्रिय गैस कनेक्शन अपडेट के बहाने लोगों को बना रहे शिकार,ओटीपी बताते ही मिनटों में खाली हो रहा बैंक खाता मुंबई: देशभर में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच अब साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका खोज लिया है। […]

Upcoming IPOs: IPO मार्केट में इन 6 कंपनियों की एंट्री कराएगी मुनाफा!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Upcoming IPOs: IPO मार्केट में इन 6 कंपनियों की एंट्री कराएगी मुनाफा! Mumbai: अगर आप IPO में पैसा लगाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आने वाला हफ्ता थोड़ा अलग रहने वाला है। इस बार कोई नया IPO सब्सक्रिप्शन के लिए नहीं खुल रहा है, यानी निवेशकों को नई एंट्री […]