Invitation to Prime Minister Narendra Modi to visit Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रधानमंत्री से पार्लियामेंट हाउस नई दिल्ली में मुलाकात

भोपाल : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से पार्लियामेंट हाउस नई दिल्ली में सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुलाकात कर मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में हाल ही में होने वाले किसान सम्मेलन और भोपाल मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ करने प्रधानमंत्री श्री मोदी से आग्रह किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया।
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगीकरण का वातावरण चल रहा है। इस दिशा में स्वदेशी का अभियान भी पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत बनाने की कड़ी में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य है कि स्वदेशी अभियान के तहत गुणवत्तायुक्त उत्पाद बनाए जाए। इसके लिए हम सबको अधिक काम करने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि पिछले सवा साल से औद्योगीकरण का प्रदेश में बड़ा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके फलस्वरुप 30 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू किए जा चुके हैं। इसमें 21 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसी क्रम से राज्य सरकार काम करती रहेगी और निरंतर विकास की राह पर अग्रसर होती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रूस (Russia) अपने भरोसेमंद साझेदार देशों में नहीं होने देगा तेल की कमी, जारी रखेगा सप्लाई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रूस (Russia) अपने भरोसेमंद साझेदार देशों में नहीं होने देगा तेल की कमी, जारी रखेगा सप्लाई -पुतिन ने माना तेल की डिलीवरी के लिए लॉजिस्टिक्स को बदलना होगा मॉस्को । ईरान युद्ध की वजह से जब पूरी दुनिया में तेल-गैस का संकट खड़ा हो गया, तब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन […]

PM मोदी की पुरी और जयशंकर के साथ हाईलेवल बैठक..क्या खत्म होने वाला देश में एलपीजी संकट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PM मोदी की पुरी और जयशंकर के साथ हाईलेवल बैठक..क्या खत्म होने वाला देश में एलपीजी संकट नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच देश में एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत चल रही है। इस दिक्कत को देखकर मोदी सरकार ने इसके प्रबंधन को लेकर एस्मा लागू किया […]