IPL 2026 LSG vs DC Highlights Delhi Capitals Lucknow 6 Wickets

IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया

IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया

UNN: IPL 2026 के में पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ 141 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। 142 रनों के मामूली लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने 17 गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे ही ओवर में कप्तान ऋषभ पंत आउट हो गए। उसके बाद एक-एक करके नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे और लखनऊ की टीम 18.4 ओवर में 141 रनों पर ऑलआउट हो गई।
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबिक कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले। 1 विकेट अक्षर पटेल ने लिया, जबकि ऋषभ पंत रन आउट हुए। मुकेश कुमार ने कोई विकेट नहीं लिया लेकिन काफी किफायती रहे और तीन ओवर में सिर्फ 17 रन ही खर्चे। लखनऊ की तरफ से अब्दुल समद से सर्वाधिक 36 जबकि मिचेल मार्श ने 35 रन बनाए। एडेन मार्करम ने 11, मुकल चौधरी ने 14 और शहबाज अहमद ने 15 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सका।
142 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने केएल राहुल को पवेलियन भेज दिया। राहुल खाता भी नहीं खोल सके। उसके बाद मोहसिन खान ने नीतीश राणा को स्पिप में कैच करा दिया। वे 17 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पारी का पांचवां ओवर डालने आए प्रिंस यादव ने एक ही ओवर में पथुम निसांका और कप्तान अक्षर पटेल को पवेलियन भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

असम के चाय बागान पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं संग पत्तियां तोड़ीं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱असम के चाय बागान पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं संग पत्तियां तोड़ीं चुनावी दौरे के बीच चाय उद्योग से जुड़े कामगारों से संवाद डिब्रूगढ़ । असम में विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चाय बागान दौरा चर्चा का केंद्र बन गया है। डिब्रूगढ़ पहुंचने के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री […]

फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट -ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान एक ऐतिहासिक फैसला वॉशिंगटन । अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखा जाएगा। इस फैसले के तहत एयरपोर्ट का नया नाम […]