Jai Shah Becomes New ICC Chairmen

Jai Shah Becomes New ICC Chairmen: जय शाह बने आईसीसी (ICC) के चेयरमैन, 1 दिसंबर से संभालेंगे पद

 

Jai Shah Becomes New ICC Chairmen: जय शाह बने आईसीसी (ICC) के चेयरमैन, 1 दिसंबर से संभालेंगे पद

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह आईसीसी के नए चेयरमैन बन गए हैं। जय शाह ने 36 साल की उम्र में यह प्रतिष्ठित पद संभाला है, जिससे वे आईसीसी के चेयरमैन बनने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए हैं। जय शाह को निर्विरोध चेयरमैन चुना गया है और वे 1 दिसंबर को आधिकारिक रूप से यह पद संभाल लेंगे। इसके लिए उन्हें बीसीसीआई के सचिव पद से इस्तीफा देना होगा।
वर्तमान में आईसीसी के चेयरमैन पद पर न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले काबिज हैं, जिनका कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इसके बाद जय शाह इस जिम्मेदारी को संभालेंगे। आईसीसी ने 20 अगस्त को एक अहम जानकारी साझा की थी कि बार्कले लगातार तीसरी बार चेयरमैन नहीं रहेंगे। उन्होंने 2020 से इस पद को संभाला हुआ था।
जय शाह से पहले चार भारतीय इस उच्च पद पर रह चुके हैं। जगमोहन डालमिया 1997 से 2000 तक आईसीसी के प्रेसिडेंट रहे थे। इसके बाद 2010 से 2012 तक शरद पवार ने प्रेसिडेंट के रूप में कार्य किया। एन श्रीनिवासन 2014-15 में चेयरमैन रहे, जबकि शशांक मनोहर ने 2015-2020 तक चेयरमैन के रूप में सेवा दी। 2015 से पहले आईसीसी के प्रमुख को प्रेसिडेंट कहा जाता था, लेकिन इसके बाद यह पद चेयरमैन के रूप में जाना जाने लगा।
जय शाह की बात करें तो वे पहली बार 2019 में बीसीसीआई के सचिव बने थे और 2022 में लगातार दूसरी बार इस पद पर चुने गए थे। जय शाह को आईसीसी चेयरमैन पद के लिए 15 मेंबरों का समर्थन प्राप्त हुआ। आईसीसी के नियमों के अनुसार चेयरमैन के चयन में 16 डायरेक्टर वोट करते हैं और चयन के लिए दो-तिहाई बहुमत यानी कम से कम 9 वोटों की जरूरत होती है।

 

 

Image

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया UNN: IPL 2026 के में पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ 141 रनों पर ऑलआउट […]

असम के चाय बागान पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं संग पत्तियां तोड़ीं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱असम के चाय बागान पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं संग पत्तियां तोड़ीं चुनावी दौरे के बीच चाय उद्योग से जुड़े कामगारों से संवाद डिब्रूगढ़ । असम में विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चाय बागान दौरा चर्चा का केंद्र बन गया है। डिब्रूगढ़ पहुंचने के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री […]