Jharkhand-Maharashtra Election Date 2024

Jharkhand-Maharashtra Election Date 2024 : झारखंड में 13, 20 नवंबर को, महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होगी वोटिंग, 23 को परिणाम

 

Jharkhand-Maharashtra Election Date 2024 : झारखंड में 13, 20 नवंबर को, महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होगी वोटिंग, 23 को परिणाम

 

 

नई दिल्ली। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होने जा रहे हैं। चुनाव आयुक्त के अनुसार, मतदान 13 और 20 नवंबर को होगा, और इसके परिणाम महाराष्ट्र के साथ मिलकर 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है, 20 नवंबर को चुनाव 1 चरण में पूरे महाराष्ट्र में कराए जाएंगे और 23 नवंबर को इसके परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे.. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र की जनता से बढ़ चढ़कर वोटिंग करने की अपील भी की है। चुनाव आयोग ने आज दोपहर साढ़े तीन बजे विज्ञान भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया , जिसमें महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया गया। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों का कार्यकाल अगले साल 5 जनवरी को समाप्त होगा। ऐसे में दोनों राज्यों में चुनाव समय पर कराने की तैयारी की जा रही है।
इस बार झारखंड में दो चरणों में क्यों होंगे मतदान?
2014 और 2019 में झारखंड विधानसभा चुनाव 5 चरण में कराए गए थे। इस बार 2 चरण में होंगे। इसकी बड़ी वजह है कि सुरक्षा बलों ने झारखंड में नक्सलियों के आतंक पर प्रभावी रोक लगाई है। झारखंड में बीते कुछ साल में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया। सुरक्षा बलों ने तमाम नक्सली नेताओं को मार गिराया। इसके अलावा सैकड़ों नक्सली सरेंडर कर मुख्यधारा में शामिल हुए।
उपचुनावों की भी हो सकती है घोषणा
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग तीन लोकसभा सीटों और 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा कर सकता है, जो विभिन्न कारणों से खाली हैं। खाली लोकसभा सीटों में केरल में वायनाड, महाराष्ट्र में नांदेड़ और पश्चिम बंगाल में बशीरहाट शामिल हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले लोकसभा चुनाव में वायनाड और रायबरेली सीट से जीत दर्ज की थी। गांधी ने वायनाड सीट को खाली कर दिया था, जबकि रायबरेली सीट को बरकरार रखा था। नांदेड़ सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण और बशीरहाट सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले तृणमूल कांग्रेस के सांसद हाजी शेख नुरुल इस्लाम के हाल में निधन के बाद इन सीटों पर चुनाव कराना अनिवार्य हो गया है।
महाराष्ट्र में 9.63 करोड़ मतदाता, पोलिंग स्टेशन की तैयारी पूरी
महाराष्ट्र में कुल 9.63 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 4.9 करोड़ पुरुष और 4.6 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। इसमें 1.85 करोड़ युवा मतदाता भी शामिल हैं। राज्य में 1,00,186 पोलिंग स्टेशन होंगे, जो 52,789 स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे। शहरों में 42,604 और ग्रामीण इलाकों में 57,582 पोलिंग स्टेशन होंगे, जहां औसतन 960 मतदाता हर पोलिंग स्टेशन पर होंगे।
जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनावों की सफलता
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में मतदाताओं ने जो जज्बा दिखाया, वह लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव की घोषणा से पहले कई खतरे थे, लेकिन चुनाव आयोग ने नापाक इरादों को शिकस्त देने का वादा किया था। उन्होंने हरियाणा, जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं को सफल चुनाव के लिए बधाई दी और कहा कि यह चुनाव भारत के गोल्ड स्टैंडर्ड को स्थापित करने में मददगार साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मोहन भागवत बोले-भारतीय मुसलमान भी हिंदू, लखनऊ में कहा- हिंदू 3 बच्चे पैदा करें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मोहन भागवत बोले-भारतीय मुसलमान भी हिंदू, लखनऊ में कहा- हिंदू 3 बच्चे पैदा करें लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मंगलवार को लखनऊ में कहा- भारत में रहने वाले मुस्लिम भी हिंदू हैं, वे कोई अरब से नहीं आए है। घर वापसी का काम तेज होना […]

MP: लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल श्री पटेल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल श्री पटेल राज्यपाल डी.ए.वी.वी. इंदौर के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल Indore: राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर राजनीतिक शुचिता, महिला सशक्तिकरण और सेवा की प्रतिमूर्ति थी। उन्होंने अनेक कल्याणकारी […]